विदिशा में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन (रविवार रात) मध्यप्रदेश के पांढुर्णा, हरदा, गुना और राजगढ़ जिलों से युवाओं ने हिस्सा लिया। कर्नल जय शंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए 688 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इनमें से 573 युवाओं ने उपस्थित
.
सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षण से गुजरना होगा। इसके साथ ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल जांच भी होगी। जिला प्रशासन विदिशा और सेना भर्ती कार्यालय भोपाल मिलकर भर्ती प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना में चयन पूरी तरह निष्पक्ष है। उम्मीदवारों का चयन केवल उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
देखिए तस्वीरें…




