Monday, April 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानअजमेर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी: वृद्ध के बैंक खाते से...

अजमेर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी: वृद्ध के बैंक खाते से 70 हजार पार, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस – Ajmer News



अजमेर शहर में चोरों के साथ ही ठगों की मौजूदगी में पुलिस और बुजुर्गों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। अब एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल कर 70 हजार रुपए विड्रॉ करने का मामला सामने आया है। क्रिश्चियनगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश

.

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के मुताबिक कैरियों की ढाणी निवासी भंवर लाल बैरवा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह थाने से कुछ दूर स्थित तिराहे पर बने एसबीआई के एटीएम बूत पर शाम को रुपए निकालने गया था।

काफी देर प्रयास करने के बाद भी रुपए मशीन से नहीं निकले। इसी दौरान दो लड़के एटीएम बूथ के अंदर आए और मदद करने की बात कही। दोनों ने मदद के बहाने उससे कार्ड लिया और रुपए निकालने का दिखावा किया। लेकिन रुपए नहीं निकले तो वह लौट गया। कुछ देर बाद उसके अकाउंट से 70 हजार रुपए निकाल लिए गए। जब कार्ड उसने अपने पास कार्ड को जांचा तो वह उसका नहीं था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएम बूथ सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments