Wednesday, April 15, 2026
Homeफूडअफगानी पनीर बनाएं ऐसा कि चिकन भी इसके आगे फीका, इतना लाजवाब...

अफगानी पनीर बनाएं ऐसा कि चिकन भी इसके आगे फीका, इतना लाजवाब स्वाद चख आप भी कहेंंगे वाह, जानें कुणाल कपूर की रेसिपी


पनीर भारतीय किचन का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा इंग्रीडिएंट है. जब भी घर पर कोई खास डिनर की तैयारी करनी हो या मेहमान आएं, तो पनीर से बनी डिश सबसे पहले दिमाग में आती है. इन्हीं में से एक बेहद स्वादिष्ट और रिच डिश है अफगानी पनीर, जिसे मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने अपने अंदाज़ में और भी आसान व फ्लेवरफुल बनाया है. यह रेसिपी मलाईदार, हल्की मसालेदार और बेहद सुगंधित होती है, जो खासकर पार्टी और वीकेंड डिनर के लिए परफेक्ट मानी जाती है. आइए जानते हैं इस डिश को बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

सबसे पहले पनीर को क्यूब्स में काट लें और एक बाउल में डालें. इसमें नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस मिलाएं. इस मिक्सचर को अच्छे से मिक्स कर लें और करीब 15-20 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें. यह स्टेप पनीर के फ्लेवर को और बेहतर बनाता है और इसे मसालों का बेसिक स्वाद सोखने में मदद करता है.

अब एक ग्राइंडर में धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, प्याज़ का टुकड़ा, हरी मिर्च, भीगे हुए काजू और चीज़ स्लाइस डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और दही डालकर फिर से ग्राइंड करें. तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और इसमें ताजा क्रीम, नमक, काली मिर्च, कसूरी मेथी, चाट मसाला, गरम मसाला और जीरा पाउडर मिलाएं. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी डालकर इसे स्मूद करें. इस मलाईदार मेरिनेशन में पहले से मेरिनेट किया हुआ पनीर डालें और अच्छे से कोट कर लें. इसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में मेरिनेट होने दें, ताकि फ्लेवर पनीर में अच्छी तरह समा जाए.

एक पैन गरम करें और उसमें तेल और मक्खन डालें. अब इसमें तेजपत्ता, मोटी इलायची, लौंग, दालचीनी और एक हरी मिर्च डालकर भूनें. सुगंध आने लगे तो इसमें कटा हुआ अदरक डालें और हल्का सा भून लें. अब मेरिनेट किया हुआ पनीर और उसका पूरा मसाला डाल दें. इसे मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक पकने दें. धीरे-धीरे मसाले से तेल अलग होने लगेगा और पनीर मसालों के साथ क्रीमी टेक्सचर ले लेगा.

फाइनल टच और गार्निशिंग
जब पनीर अच्छे से पक जाए और मसाले का स्वाद अंदर तक समा जाए, तो गैस बंद कर दें. अब इसे एक सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से मसाला प्याज और हरी धनिया की पत्तियों से गार्निश करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं, इससे फ्लेवर और उभरकर आएगा.

कैसे सर्व करें
अफगानी पनीर का स्वाद नान, तंदूरी रोटी या बटर पराठा के साथ सबसे ज्यादा मजेदार लगता है. अगर आप इसे राइस के साथ खाना चाहें, तो जीरा राइस या वेज पुलाव इसके लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन है. इसकी क्रीमी ग्रेवी और हल्के मसाले बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. कुणाल कपूर की यह अफगानी पनीर रेसिपी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि थोड़े से काजू, पुदीना और क्रीम मिलाकर एक साधारण पनीर की डिश को कैसे रेस्टोरेंट स्टाइल बनाया जा सकता है. अगर आप अगली पार्टी में कुछ खास और यूनिक बनाना चाहते हैं, तो यह डिश जरूर ट्राय करें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments