Monday, July 7, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्रअफसरों के परिवार से थीं हरियाणा की लेडी IPS अधिकारी: IAS...

अफसरों के परिवार से थीं हरियाणा की लेडी IPS अधिकारी: IAS मां के DC आवास में लिए थे फेरे, 2 बच्चे, पति आईजी; कल निधन हुआ – Kaithal News


इस तस्वीर में स्मिति चौधरी अपने पति राजेश कुमार के साथ हैं।

हरियाणा की लेडी IPS अधिकारी स्मिति चौधरी का 48 साल की उम्र में कल (27 जून) को निधन हो गया। उन्हें लिवर की बीमारी थी। वह अपने पति व महाराष्ट्र पुलिस में IG राजेश कुमार के पास नासिक में गई हुई थीं। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

.

स्मिति चौधरी अफसरों के परिवार से थी। उनकी मां, पिता और चाचा के अलावा भाई-बहन भी अधिकारी बने। जब 1998 में स्मिति की IPS अधिकारी राजेश कुमार से शादी हुई तो उनकी मां जयवंती श्योकंद कैथल की DC तैनात थीं। स्मिति ने डीसी आवास में ही शादी के फेरे लिए थे। उनके पति राजेश मूल रूप से कैथल के गढ़ी गांव के रहने वाले हैं।

शादी के बाद स्मिति और राजेश के 2 बच्चे हुए। दोनों महाराष्ट्र में पिता के पास ही रह रहे हैं। बड़ी बेटी MBBS की पढ़ाई कर रही है। जबकि बेटा अभी स्कूल में है।

दैनिक भास्कर स्मिति चौधरी के बारे में जानने के लिए उनके ससुराल गढ़ी गांव पहुंचा। यहां परिवार के लोगों ने स्मिति और उनके पति राजेश कुमार के बारे में बताया।

कैथल के गढ़ी गांव में राजेश कुमार का घर। साल 1998 में स्मिति चौधरी शादी के बाद यहीं आई थीं।

अब स्मिति चौधरी के मायके के बारे में जानिए…

1976 में जींद में हुआ स्मिति का जन्म स्मिति चौधरी का जन्म 15 अगस्त 1976 को जींद जिले के डूमरखां कलां गांव में हुआ था। उनके दादा बसंत चौधरी आठवीं तक पढ़े थे, लेकिन उनके बेटा-बेटी अफसर रहे हैं। उनके बड़े बेटे रामकुमार श्योकंद कॉलेज से प्रोफेसर रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी जयवंती श्योकंद IAS अफसर रही हैं। रामकुमार का बेटा यशेंद्र IAS अफसर हैं, जबकि बेटी स्मिति चौधरी IPS अफसर थीं।

दूसरे बेटे कॉन्फेड में GM रहे बसंत सिंह के दूसरे बेटे स्वर्गीय सज्जन कुमार हरियाणा राज्य उपभोक्ता सहकारी थोक भंडार संघ (कॉन्फेड) के जनरल मैनेजर रहे हैं। उनकी पत्नी कृष्णा डिप्टी डीईओ रहीं हैं। तीसरे बेटे वीरेंद्र सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर थे। उनकी पत्नी इंडियन एयरलाइंस में डिप्टी मैनेजर रहीं। चौथे बेटे गजेंद्र सिंह आर्मी से कर्नल रिटायर्ड हैं। वह पायलट भी रहे हैं।

एक बेटी रिटायर्ड प्रिंसिपल बसंत सिंह की बड़ी बेटी बिमला ग्रेजुएट हैं और पति इंद्र सिंह एडवोकेट हैं। उनके बेटे अनिल ढुल भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में अधिकारी हैं। दूसरी बेटी कृष्णा प्रिंसिपल रिटायर्ड हैं और उनके पति रघुबीर पंघाल आर्मी में मेजर से रिटायर होने के बाद हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) में विभागाध्यक्ष रहे हैं। कृष्णा की बेटी दया पंघाल ETO है और बेटा विक्रम डॉक्टर है। तीसरी बेटी कौशल्या पोस्ट ग्रेजुएट है और उनके पति रणधीर सिंह पब्लिक हेल्थ में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रहे हैं। उनकी बेटी रितु चौधरी IRS अधिकारी हैं और उनके पति अनुराग शर्मा भी IRS अधिकारी हैं

इस तस्वीर में स्मिति चौधरी (बाएं) अपने पति राजेश कुमार (दाएं) के साथ हैं। बीच में उनके परिवार के सदस्य खड़े हैं।

इस तस्वीर में स्मिति चौधरी (बाएं) अपने पति राजेश कुमार (दाएं) के साथ हैं। बीच में उनके परिवार के सदस्य खड़े हैं।

ससुरालवालों की स्मिति चौधरी और उनके पति पर 3 बातें…

ससुर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरियन रहे रिश्ते में स्मिति के जेठ लगने वाले बदन सिंह ने बताया कि स्मिति चौधरी के ससुर यानी राजेश के पिता दीनानाथ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरियन रहे हैं। तभी से उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश बेहतर से बेहतर करने के बारे में सोच लिया था। स्मिति की सास चंद्रपति हाउस वाइफ थीं। करीब 4 साल पहले दीनानाथ का निधन हो गया। इनके 2 साल बाद चंद्रपति भी चल बसीं।

पति के भाई नूंह में जिला पंचायत अधिकारी राजेश के एक और भाई राकेश हैं, जो इस समय नूंह में जिला पंचायत अधिकारी (DDPO) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्मिति और राजेश की नौकरी शुरू से शहर से बाहर रही है। इसलिए दोनों हमेशा बाहर ही रहे हैं। वह कभी-कभी पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ही गांव आते हैं। गांव में उनका व्यवहार काफी मिलनसार रहा। इनकी एक कोठी मोहाली के IPS सेक्टर में भी है।

राजेश के भतीजे पहलवान रहे राजेश के रिश्ते में भाई लगने वाले जगदीश ने बताया कि राजेश के भतीजे ऑल इंडिया लेवल के पहलवान रहे हैं। जयपाल पंजाब पुलिस में तैनात थे। उनका निधन हो चुका है। जस्सू पहलवान यमुनानगर में ASI तैनात हैं। गांव में राजेश के परिवार की काफी इज्जत है। अगर गांव में कोई विवाद होता है तो सुलह करवाने के लिए उनके परिवार की अहम भूमिका रहती है। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा की लेडी IPS अफसर का अचानक निधन:48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली; पति महाराष्ट्र में IG, मां भी IAS अधिकारी रह चुकी

हरियाणा की IPS अधिकारी स्मिति चौधरी का शुक्रवार को अचानक 48 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं, जिस वजह से छुट्‌टी पर चल रहीं थी। जिसके बाद वह पति से मिलने महाराष्ट्र के नासिक में गई थीं। उनके पति राजेश कुमार भी IPS अधिकारी हैं। वह महाराष्ट्र में IG के पद पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments