Monday, November 3, 2025
Homeविदेशअब मोरक्को में GenZ का गुस्सा भड़का: कहा- हॉस्पिटल नहीं और...

अब मोरक्को में GenZ का गुस्सा भड़का: कहा- हॉस्पिटल नहीं और वर्ल्ड कप पर 10 अरब डॉलर फूंक रहे; 3 की मौत, 1000 गिरफ्तार


रबात1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोरक्को में GenZ का विरोध प्रदर्शन जारी है। युवा गुरुवार को लगातार छठी रात विरोध करने सड़कों पर उतरे।

उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में स्वास्थ्य और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर भड़का GenZ आंदोलन हिंसक हो गया। राजधानी रबात में प्रदर्शनकारियों ने बैंक फूंक दी। कई दुकानों-गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

आगादिर शहर में पुलिस की गोली से 3 युवाओं की मौत हो गई। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। 354 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर सुरक्षाकर्मी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, लगभग 70% प्रदर्शनकारी नाबालिग थे।

मोरक्को की सरकार 2030 फीफा वर्ल्ड कप और अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के लिए 10 अरब डॉलर (करीब 8.8 लाख करोड़ रुपए) खर्च कर रही है। जबकि देश में सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की भारी कमी है।

मोरक्को विरोध प्रदर्शन की 4 तस्वीरें…

मोरक्को की राजधानी रबात में बुधवार रात प्रदर्शनकारियों ने बैंक को जला दिया।

मोरक्को की राजधानी रबात में बुधवार रात प्रदर्शनकारियों ने बैंक को जला दिया।

राजधानी रबात में बुधवार रात प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।

राजधानी रबात में बुधवार रात प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।

विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद बुधवार रात एक युवा को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद बुधवार रात एक युवा को पुलिस ने हिरासत में लिया।

मोरक्को के कैसाब्लांका में युवा बेहतर स्कूल और हॉस्पिटल जैसी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया- स्टेडियम तो हैं, लेकिन अस्पताल कहां हैं?

मोरक्को के कैसाब्लांका में युवा बेहतर स्कूल और हॉस्पिटल जैसी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया- स्टेडियम तो हैं, लेकिन अस्पताल कहां हैं?

मोरक्कों में भी प्रदर्शनकारियों का कोई नेता नहीं

CNN के मुताबिक युवाओं के नेतृत्व वाले इस विरोध आंदोलन को GenZ 212 कहा जा रहा है। 212 मोरक्को के इंटरनेशनल टेलीफोन डायलिंग कोड है। विदेश से मोरक्को में किसी को कॉल करने पर नंबर के पहले +212 लगाते हैं।

नेपाल की तरह भी मोरक्को में भी विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं का कोई लीडर नहीं है। लोग सोशल मीडिया के जरिए से रैली कर रहे हैं। मोरक्को में बेरोजगारी दर 12.8% है, जिसमें युवा बेरोज़गारी 35.8% और स्नातकों में 19% तक पहुंच गई है।

मोरक्को में 1430 लोगों पर एक डॉक्टर है, जो दुनिया के औसत (590) से ढाई गुना कम है। आगादिर के हसन-2 हॉस्पिटल में 8 महिलाओं मौत हो गई। इसे ‘डेथ हॉस्पिटल’ कहा जा रहा है।

———————————————–

GenZ प्रदर्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

नेपाल हिंसा में ₹5 अरब का हिल्टन होटल तबाह:बीमा कंपनियों का अनुमान- ₹31 अरब का क्लेम संभव, यह 2015 के भूकंप से 3 गुना ज्यादा

नेपाल में मंगलवार को हुई हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के सबसे ऊंचे हिल्टन होटल में आग लगा दी थी। यह होटल पिछले साल जुलाई में बनकर तैयार हुआ था। इसमें 5 अरब भारतीय रुपए खर्च हुए थे।

हिल्टन काठमांडू का सबसे ऊंचा 5 स्टार होटल है, जिसे नेपाल के शंकर के ग्रुप ने बनवाया है। इसमें विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं थीं। इस होटल ने नेपाल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर मजबूत पहचान दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments