Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअमरोहा में 18 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, VIDEO: 3...

अमरोहा में 18 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, VIDEO: 3 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप से बढ़ा तनाव – Dhanaura News




अमरोहा जिले की मंडी धनौरा तहसील के बछरायूं थाना क्षेत्र स्थित ढ्यौटी गांव में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक 18 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण, परिजन, डायल 112 पुलिस, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ढ्यौटी गांव निवासी 18 वर्षीय लवकुश पुत्र स्वर्गीय विशंभर जाटव मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप घटना के बाद परिजनों ने शेरपुर चौकी पुलिस पर युवक के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंडी धनौरा क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में सोमवार को पुलिस लवकुश को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन मंगलवार सुबह दोबारा चौकी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। उनका आरोप है कि पुलिस की कथित प्रताड़ना और दबाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया। मौके पर डटे अधिकारी, समझाने का प्रयास जारी घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। युवक को बातचीत के माध्यम से समझाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। बछरायूं थाना प्रभारी कुलदीप तोमर भी मौके पर पहुंचकर युवक से टावर से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments