Friday, April 17, 2026
Homeविदेशअमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 2 बच्चों की मौत: 17 घायल,...

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 2 बच्चों की मौत: 17 घायल, हमलावर ने खुद को गोली मारी; ट्रम्प को मामले की जानकारी दी गई


वॉशिंगटन डीसी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे वाली जगह पर अपनी बच्ची को गले लगाकर रोती एक महिला।

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में बुधवार को एक कैथोलिक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो बच्चों और हमलावर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं, जिनमें 14 बच्चे हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब स्कूल में सामूहिक प्रार्थना सभा चल रही थी।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि हमलावर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था।

मारे गए दोनों बच्चों की उम्र 8 और 10 साल है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त दोनों बच्चे बेंच पर बैठे थे। हमलावर के पास तीन हथियार थे – एक राइफल, एक शॉटगन और एक पिस्टल।

दो दिन पहले यानी सोमवार को ही स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां खत्म हुई थीं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी दी गई है। FBI ने फौरन कार्रवाई की और वे वहां मौजूद हैं। व्हाइट हाउस हालात पर नजर रख रहा है।

पुलिस टीम ने गोलीबारी वाली जगह को घेर लिया।

पुलिस टीम ने गोलीबारी वाली जगह को घेर लिया।

लोगों से हादसे वाली जगह न जाने की अपील की गई है।

लोगों से हादसे वाली जगह न जाने की अपील की गई है।

गोलीबारी के बाद कई बच्चे बुरी तरह दहशत में आ गए।

गोलीबारी के बाद कई बच्चे बुरी तरह दहशत में आ गए।

लोगों को हादसे वाली जगह से दूर रहने की सलाह

होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि वे इस मामले पर नजर रख हुए हैं और दूसरी एजेंसियों के साथ बात कर रही हैं। उन्होंने कहा- मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं।

लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है ताकि पुलिस और इमरजेंसी टीमें आसानी से घायलों की मदद कर सकें।

स्कूल में 8वीं तक के बच्चे पढ़ते हैं

मिनेसोटा के जिस कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी की गई, वहां प्री-स्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए आज के कैलेंडर के मुताबिक, स्टूडेंट्स लोकल समय के मुताबिक सुबह 8:15 बजे सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने पहुंचे थे।

मिनेसोटा की सीनेटर टीना स्मिथ ने X पर लिखा- मैं और मेरी टीम इस घटना पर नजर रख रहे हैं। पुलिस ने तेजी से काम किया, इसके लिए मैं आभारी हूं। स्कूल का पहला हफ्ता है, बच्चों को डर में नहीं जीना चाहिए।

गन वायलेंस आर्काइव (GVA) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जुलाई तक अमेरिका में सार्वजनिक जगहों पर हुई गोलीबारी में 262 लोग मारे गए हैं। GVA ऐसी घटनाओं को ट्रैक करता है, जहां चार या ज्यादा लोग एक ही समय और जगह पर गोलीबारी में मारे जाते हैं या घायल होते हैं।

——————————————

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश, बाढ़ से 70 मौतें:गर्ल्स कैंप डूबा, 27 लड़कियां लापता; ड्रोन-हेलिकॉप्टर से तलाश; PHOTOS में देखें तबाही

अमेरिका के टेक्सास राज्य में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ से 70 लोगों की मौत हो गई।

नदी के पास लड़कियों का एक समर कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आ गया। कैंप में मौजूद 750 लड़कियों को बचाया गया। जबकि लगभग 27 लड़कियां लापता हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments