गिरीश कुमार मिश्रा | जलालपुर, अम्बेडकर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना स्थल पर मौजूद लोग।
अम्बेडकर के जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मझुई नदी के किनारे एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव सेहरी गांव के निकट खून से लथपथ अवस्था में पाया गया। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव की सूचना दी। जैतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल आजमगढ़ जिले की सीमा से सटा हुआ है।
थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरी के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिर पर चोट के निशानों के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

