Thursday, July 23, 2026
Homeराज्यराजस्तानअलवर में 7वीं के तीन छात्र स्कूल से लापता: परिजनों ने...

अलवर में 7वीं के तीन छात्र स्कूल से लापता: परिजनों ने एनईबी थाने पर किया प्रदर्शन; स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी – Alwar News




अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के 7वीं कक्षा के तीन छात्र बुधवार को स्कूल से अचानक लापता हो गए। तीनों की उम्र करीब 13 साल है। बच्चों के लापता होने के बाद स्कूल प्रशासन ने करीब एक घंटे बाद परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन एनईबी थाने पहुंचे और शिकायत देकर बच्चों की जल्द तलाश की मांग की। बुधवार देर रात तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लगने पर गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे परिजनों ने एनईबी थाने के बाहर स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि स्कूल परिसर से बच्चों के बाहर निकलने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने समय पर सूचना नहीं दी और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती। तीनों का नहीं चला पता जानकारी के अनुसार, लापता तीनों बच्चों में से दो पहले भी स्कूल से गायब हो चुके थे और करीब तीन घंटे बाद घर लौट आए थे। इस बार उन्हीं दो बच्चों के साथ तीसरा छात्र भी चला गया। बुधवार से लेकर गुरुवार तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका। बिना बैग के स्कूल से निकले मामले में एक बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाकी दो बच्चों के परिजनों की मिलीभगत से बच्चे गायब हुए हैं। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों बच्चे बिना स्कूल बैग के स्कूल से बाहर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। खाटूश्यामजी जाने की चर्चा कर रहे थे स्कूल के अन्य छात्रों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि लापता छात्र आपस में खाटूश्यामजी जाने की चर्चा कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे जांच का एक पहलू मानकर पड़ताल की जा रही है। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज एनईबी थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। साथ ही परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में भी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments