Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअशोकनगर-मुंगावली में आज बिजली कटौती: प्री-मानसून मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों...

अशोकनगर-मुंगावली में आज बिजली कटौती: प्री-मानसून मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में 3 घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी – Ashoknagar News




अशोकनगर और मुंगावली में रविवार (आज) बिजली कटौती की जाएगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान दोनों शहरों के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अशोकनगर में इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली अशोकनगर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
कोर्ट फीडर से जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट कार्यालय, कोर्ट परिसर, बरखेड़ी आवास और कलेक्ट्रेट आवास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। ईसागढ़ रोड फीडर से ईसागढ़, गुना रोड की कॉलोनियां, तायड़े कॉलोनी, कलेक्ट्रेट रोड, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, राजमाता चौराहा, दुर्गा कॉलोनी और मंदसौर मिल क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मुंगावली में भी सुबह से दोपहर तक कटौती मुंगावली के 33/11 केवी सबस्टेशन पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
इस दौरान चंदेरी रोड, स्टेशन रोड, वाटर वर्क्स, हुरेरी आबादी, चाचूखेड़ा पंप और गदूली मिक्स फीडरों से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन फीडरों से जुड़े इलाके जैसे स्टेशन रोड, कुशवाह कॉलोनी, सिद्धिविनायक कॉलोनी, मल्हारगढ़ रोड, तलैया मोहल्ला, रामलीला मंच, काजी कॉलोनी, शहनाई गार्डन, कछियाना मोहल्ला, पुराना बाजार, बस स्टैंड गांदपुरा, बहादुरपुर रोड और महाराणा प्रताप कॉलोनी भी प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी के अनुसार, काम की जरूरत के हिसाब से बिजली बंद या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments