Sunday, July 6, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशअशोकनगर में अब तक 37 मिली औसत बारिश: चंदेरी में 67...

अशोकनगर में अब तक 37 मिली औसत बारिश: चंदेरी में 67 और मुंगावली में 40 मिमी पानी गिरा; जिलेभर में यलो अलर्ट जारी – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले में मानसून की बारिश जारी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह तक जिले में औसतन 37 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

.

इस दौरान चंदेरी में सर्वाधिक 67 मिमी, मुंगावली में 40 मिमी और अशोकनगर में 31 मिमी वर्षा हुई। सबसे कम बारिश ईसागढ़ में 10 मिमी रिकॉर्ड की गई।

यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अशोकनगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और 7 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिले में अब तक कुल 387 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। मुंगावली में सर्वाधिक 537 मिमी, चंदेरी में 405 मिमी, ईसागढ़ में 304 मिमी और अशोकनगर में 303 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

लगातार बारिश से बोवनी कार्य प्रभावित

लगातार बारिश के कारण जिले में खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है। केवल कुछ हिस्सों में ही मक्का, उड़द और सोयाबीन की बुवाई हो पाई है। आधे से अधिक क्षेत्र में किसान बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments