अशोकनगर जिले में बुधवार सुबह से रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी जारी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। सितंबर के पहले तीन दिनों में मात्र 0.4 इंच बारिश दर्ज की गई है।
.
अब तक 52.1 इंच बारिश
पूरे मानसून सीजन में जिले में अब तक 52.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश से 17.4 इंच अधिक है। जिले में सर्वाधिक बारिश चंदेरी में 59 इंच दर्ज की गई है। चंदेरी का सामान्य बारिश मानक 39.4 इंच है।
मुंगावली में 56.2 इंच बारिश हुई है, जहां सामान्य मानक 31.5 इंच है। ईसागढ़ में 53 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां सामान्य मानक 34.6 इंच है। जिले में सबसे कम बारिश अशोकनगर में 38.5 इंच दर्ज की गई है। अशोकनगर का सामान्य बारिश मानक 33.5 इंच है। इस वर्ष अगस्त की शुरुआत में ही बारिश का वार्षिक लक्ष्य पूरा हो गया था।

