Monday, June 1, 2026
Homeएजुकेशनअसिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए अधिकतम किस एज तक के उम्मीदवार कर...

असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए अधिकतम किस एज तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई? 3 हजार है वैकेंसी


नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। पंजाब में स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी PSPCL की ओर से असिस्टेंट लाइनमैन पदों पर भर्ती निकाली गई है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या उससे पहले आवेदन कर दें। लेकिन क्या जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेक्सिमम आयु कितनी होनी चाहिए। अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवणर से अवगत होंगे। 

पंजाब असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती: आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आवेदनकर्ताओं की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। सरलता से कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

पंजाब असिस्टेंट लाइनमैन पदों के लिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।

किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढें- इंडियन आर्मी में एक अग्निवीर को शुरुआत में कितनी सैलरी मिलती है? जान लें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments