Sunday, July 27, 2025
Homeराज्यगुजरातअहमदाबाद प्लेन क्रैश- मलबे में मिले 26 मानव अवशेष: 7 का...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मलबे में मिले 26 मानव अवशेष: 7 का अंतिम संस्कार परिजन ने किया, बाकी 19 का अस्पताल प्रशासन ने


अहमदाबाद25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था।

अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए 26 लोगों के अवशेष का दोबारा अंतिम संस्कार 24 जुलाई को किया गया। इनमें से 19 लोगों का अंतिम संस्कार अस्पताल प्रबंधन ने किया। 7 लोगों के अवशेष को उनके परिवार वाले फिर से घर ले गए।

ये अवशेष प्लेन का मलबा हटाने के दौरान मिले थे। इनके डीएनए मैच के बाद पता चला कि इन 26 लोगों के अवशेष (बॉडी के टुकड़े) पहले ही उनके परिवार वालों को दिए जा चुके थे।

सरकारी सिविल अस्पताल ने 26 परिवारों से फिर से संपर्क किया। दो विकल्प दिए। पहला- आप फिर से अंतिम संस्कार करना चाहते हैं तो इन्हें ले जाएं। दूसरा- परिवार के ना ले जाने पर अस्पताल प्रबंधन इन अवशेषों का अंतिम संस्कार कर देगा।

इन 26 परिवारों में से सिर्फ 7 परिवार ऐसे थे, जिन्होंने हॉस्पिटल से अपने प्रियजन के बाकी बचे अवशेष लिए। इन परिवारों ने दोबारा अंतिम संस्कार किया।

हिंदू मृतकों के अवशेषों का वडज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदू मृतकों के अवशेषों का वडज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे के बाद जोरदार विस्फोट से यात्रियों के अंग बिखर गए थे हादसे के दौरान अधिकारियों ने बताया था कि विमान के गिरने के बाद लगी आग से हादसे वाली जगह का टेम्परेचर 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन था, जिसमें आग लगने से जोरदार विस्फोट हुआ था।

धमाका इतना भयावह था कि यात्रियों की लाशें दूर-दूर तक बिखर गईं। अंग विमान के कई हिस्सों से चिपक गए। रेस्क्यू और मेडिकल टीम को मलबा हटाने के दौरान ये अवशेष अलग-अलग जगह से मिले।

19 में 18 हिंदू और एक मुस्लिम का अवशेष था

सिविल अस्पताल ने बताया कि यह 26 अवशेष को फिर से उनके परिवार को सौंपना मानवीय दृष्टिकोष से सही नहीं था। इससे परिवारों को दोबारा अंतिम क्रिया से गुजरना पड़ता है। फिर सभी से संपर्क किया गया। सिविल अस्पताल एनजीओ और समाजसेवियों की मदद से इन अवशेषों का अंतिम संस्कार करवाया गया। यानी कि जो जिस धर्म का है, उसका अंतिम संस्कार उसी के रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ।

19 मृतकों के पार्थिव शरीरों में से एक अवशेष मुस्लिम यात्री का था। उसे मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ दफनाया गया। 18 हिंदुओं के अवशेषों का हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार वडज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद अस्थियों को साबरमती नदी में विसर्जित कर दिया गया।

अंतिम संस्कार में सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी,आरएमओ संजय सोलंकी और कई वरिष्ठ डॉक्टर्स समेत पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुस्लिम युवक का शव कब्रिस्तान में दफनाया गया।

मुस्लिम युवक का शव कब्रिस्तान में दफनाया गया।

खेड़ा के एक शख्स ने दोबारा अंतिम संस्कार किया सिविल हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 मृतकों के अवशेष उनके परिवार वाले गुरुवार को ले गए। दिव्य भास्कर ने उन परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। हालांकि, इनमें से खेड़ा जिले में रहने वाले राकेश पटेल ने भास्कर से बात की। प्लेन हादसे में राकेश के ससुर प्रवीण पटेल और सास रंजनबेन पटेल की मौत हो गई थी।

राकेश ने बताया कि 17 जून को अस्पताल ने सास-ससुर के शव हमें सौंप दिए थे। हमने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसके बाद 2 जुलाई को हमें फिर से फोन आया कि आपके रिश्तेदारों के शवों के कुछ और अंग मिले हैं। इसलिए आप चाहें तो ले जा सकते हैं। परिवार ने तय किया कि इनका संस्कार भी हम ही करेंगे और इस तरह हमने उनका दोबारा अंतिम संस्कार किया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, 270 लोगों की मौत

12 जून को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान 171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) मेघाणीनगर में आईजीपी कंपाउंड में क्रैश हो गया था। विमान में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। 230 यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे।

हादसे में रमेश विश्वास नाम का एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया। जबकि 241 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, डॉक्टर्स हॉस्टल अतुलयम, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, के एक इंटर्न डॉक्टर, कर्मचारी और स्थानीय लोग मारे गए। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 270 हो गई। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।

———————————————

अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…​​​​

1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)

2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)

3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा

अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)

5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे

अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments