Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यगुजरातअहमदाबाद में हरियाणा की अंजू की डेडबॉडी की तलाश: जिस बेटी...

अहमदाबाद में हरियाणा की अंजू की डेडबॉडी की तलाश: जिस बेटी से लंदन मिलने जा रही थी, वही अंतिम दर्शन के लिए देश लौटी – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा और अहमदाबाद में क्रैश हुआ प्लेन। इसी हादसे में अंजू की मौत हुई।

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाली हरियाणा के कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा (55) की डेडबॉडी अभी तक नहीं मिल पाई है। विमान हादसे में लगभग सभी पैसेंजर्स की बॉडी पूरी तरह झुलस चुकी है।

.

डेडबॉडी की पहचान के लिए अंजू की छोटी बेटी हनी का DNA सैंपल भी लिया जा चुका है। हालांकि अहमदाबाद प्रशासन ने डेडबॉडी के लिए 48 घंटे यानी 2 दिन का समय मांगा है।

वहीं परिवार अंजू के आखिरी बार दर्शन कर अंतिम संस्कार के लिए इंतजार कर रहा है। उधर, मां की मौत का पता चलते ही अंजू की बड़ी बेटी निम्मी भी लंदन से वडोदरा पहुंच गई है। अंजू उसी से मिलने के लिए लंदन जा रही थी।

अंजू की मौत के बाद कुरुक्षेत्र के रामशरण माजरा गांव में परिवार भी उलझन में है। अंजू के पिता जगदीश शर्मा चोट की वजह से बेड रेस्ट पर हैं। मां संतोष भी हार्ट पेशेंट है, ऐसे में परिवार यह नहीं समझ पा रहा कि उन्हें गुजरात लेकर जाएं या नहीं।

परिवार अब भाई मिलिन शर्मा के मैसेज के इंतजार में है, जो बॉडी की शिनाख्त के लिए अंजू की छोटी बेटी के साथ अहमदाबाद में है।

अंजू की आखिरी वक्त से जुड़ी अहम बातें…

  • पिता को वीडियो कॉल कर कहा- लौटने पर मिलूंगी: अंजू ने अहमदाबाद से विमान के टेक ऑफ करने से पहले बीमार पिता को वीडियो कॉल किया था। उस वक्त अंजू एयरपोर्ट पर बैठी थीं। अंजू ने पिता को कहा था- मैं 6 महीने के लिए निम्मी (बड़ी बेटी) के पास लंदन जा रही हूं, लौटते ही मिलने के लिए गांव आऊंगी।
  • वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया- आदमी खिलौना है: अंजू ने विमान के टेकआफ करने से पहले वॉट्सऐप पर अपने पुराने वीडियो का स्टेटस लगाया था। जिसके बैकग्राउंड में ‘आदमी खिलौना है’ गाना लगा था। यह वीडियो अंजू ने 4 सितंबर 2024 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था लेकिन हादसे से पहले अचानक इसे डाउनलोड कर वॉट्सऐप स्टेटस लगा लिया।
  • बहन बोली- आखिरी वीडियो कॉल नहीं उठा पाई: अंजू ने विमान हादसे से पहले बहन निधि को वीडियो कॉल किया था, लेकिन वह उसे रिसीव नहीं कर सकीं। निधि ने कहा- अंजू दीदी मेरे लिए मां जैसी थी। मैंने फिर से अंजू को कॉल करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। मुझे इसका ताउम्र अफसोस रहेगा कि आखिरी बार दीदी का चेहरा नहीं देख सकी।
  • चाचा बोले- गांव आकर सबसे मिलतीं, फंक्शन की बागडोर संभालती: अंजू के चाचा बाल किशन ने कहा- अंजू 12वीं तक गांव में पढ़ी। उसके चेहरे पर हर वक्त मुस्कान रहती। सबको जोड़कर रखती थी। जब भी घर आती तो पूरा परिवार साथ बैठकर खाना खाता। फंक्शन होता तो पूरी बागडोर वही संभालती। वह मायके आकर हर एक व्यक्ति से मिलती। हर कोई उसके अंतिम दर्शन करना चाहता है।
अपने पति पवन शर्मा और दोनों बेटियों के साथ अंजू शर्मा।- फाइल फोटो

अपने पति पवन शर्मा और दोनों बेटियों के साथ अंजू शर्मा।- फाइल फोटो

———————— विमान हादसे में अंजू के निधन से जुड़ी खबरें पढ़ें…

कुरुक्षेत्र की अंजू का आखिरी स्टेटस-आदमी खिलौना है, पति का निधन हो चुका, 2 बेटियां, मां हार्ट पेशेंट

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला अंजू शर्मा (55) की भी मौत हो गई। अंजू के पति की भी मौत हो चुकी है। उनकी 2 बेटियां हैं। वह लंदन में रह रही अपनी बेटी निम्मी से ही मिलने के लिए जा रही थीं। पुलिस ने शव की पहचान के लिए वडोदरा में रह रही उनकी दूसरी बेटी हनी का DNA टेस्ट कराया है। पूरी खबर पढ़ें…

अहमदाबाद विमान हादसा, हरियाणा की महिला की मौत, बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में हरियाणा की एक महिला की भी मौत हो गई। महिला अंजु शर्मा (55) कुरुक्षेत्र जिले के गांव रामशरण माजरा की रहने वाली थीं। इन दिनों वो अपने परिवार के साथ गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments