Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडअहान पांडे ने उड़ाई 4 स्टार्स की रातों की नींद, परेशान हुआ...

अहान पांडे ने उड़ाई 4 स्टार्स की रातों की नींद, परेशान हुआ 40 साल का 1 स्टार, पूछ रहे ‘सैयारा’ की सक्सेस का सच


Last Updated:

‘सैयारा’ से डेब्यू कर अहान पांडे रातों रात स्टार बन गए हैं. ऑडियंस से उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इंडस्ट्री को एक नया स्टार मिल गया है. अहान की पॉपुलैरटी को देखते हुए इंडस्ट्री के चार बड़े कलाकार इनसिक्य…और पढ़ें

अहान पांडे ने उड़ाई 4 स्टार्स की रातों की नींद, परेशान हुआ 40 साल का 1 स्टारअहान पांडे की सैयारा ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ahaanpandayy)
मुंबई. अहान पांडे और अनीत पड्डा डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ राष्ट्रीय सनसनी बन गए हैं. 18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है. ‘सैयारा’ को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन वरिष्ठ फिल्म पत्रकार कोमल नाहटा ने हाल ही में दावा किया कि कई बॉलीवुड एक्टर्स अहान से इनसिक्योर हो रहे हैं. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. नाहटा ने दावा किया कि अहान की शुरुआती सफलता ने 4 एक्टर्स को परेशान कर दिया है.

कोमला नाहटा ने यूट्यूब पर फरिदून शाहरियर के साथ बातचीत में दावा किया कि 40 साल का एक एक्टर ‘सैयारा’ की सफलता से इनसिक्योर महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा,”मैंने एक्टर का नाम नहीं लिया ताकि उन्हें शर्मिंदा न किया जाए. लेकिन जो कुछ भी मैंने लिखा, कि वह नींद नहीं ले पा रहे हैं, कि वह लगातार कॉल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या आंकड़े सही हैं, उस आर्टिकल का हर शब्द सच्चा है, मैं कसम खाता हूं.”

कोमल नाहटा ने कहा, “केवल एक डिटेल जो मैंने गलत बताई है वह है उस एक्टर की फिल्मों के नंबर, लेकिन केवल उन्हें शर्मिंदगी से बचाने के लिए.” कोमल ने भूषण कुमार की पार्टी में एक एक्टर के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा,”मैंने वह आर्टिकल उस एक्टर का मजाक उड़ाने के लिए नहीं लिखा, बल्कि दुनिया को यह बताने के लिए लिखा कि यह इंडस्ट्री सच में कितनी इनसिक्योर है.”

कोमल नाहटा ने कहा, “एक स्थापित स्टार भी एक डेब्यूटेंट की वजह से इनसिक्योर हो सकता है. उन्हें याद रखना चाहिए कि वे भी कभी डेब्यूटेंट थे, उन्हें घबराना नहीं चाहिए. यहां सभी के लिए बहुत स्पेस है. मैं भूषण कुमार की पार्टी में था. और उनके एक स्टार ने मुझसे ‘सैयारा’ के बारे में पूछा. मैंने उन्हें बताया कि यह एक ब्लॉकबस्टर है. वह उठे और चले गए.” उन्होंने आगे बताया कि ‘सैयारा’ के बाद कम से कम 20 निर्देशक और निर्माता ने उन्हें कॉल किया और इसकी ओपनिंग पर हैरानी जताई.

‘सैयारा’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने भारत में 376 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके अलावा, इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 131 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसका मतलब है कि मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 507 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ, सैयारा भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली लव स्टोरीज में से एक बन गई है.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

homeentertainment

अहान पांडे ने उड़ाई 4 स्टार्स की रातों की नींद, परेशान हुआ 40 साल का 1 स्टार



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments