कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप।
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिशताब्दी समारोह श्रृंखला का आज गाजियाबाद में समापन हुआ। इसमें BJP के साथ NGO भी साथ रहीं। यह आयोजन गाजियाबाद महानगर द्वारा नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया, जिसमें जिल
.
अहिल्याबाई होल्कर को नमन किया
कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा भाव से उन्हें नमन किया तथा उनके दिखाए सेवा, न्याय और जनकल्याण के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप रहे। उन्होंने कहा- अहिल्याबाई जी ने अपने शासनकाल में नारी सशक्तिकरण और जनहितकारी कार्यों के जो मानक स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज हम समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए कटिबद्ध हैं। इस त्रिशताब्दी अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर जन कल्याण के लक्ष्यों की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश स्तर पर आयोजित ‘अहिल्याबाई होल्कर ऑनलाइन क्विज’ प्रतियोगिता में गाजियाबाद के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। (8-15 वर्ष) आयु वर्ग में तनु और दिया तथा (16-25 वर्ष) आयु वर्ग में रोहित, वैष्णवी तोमर और मीनाक्षी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
सकारात्मक बदलाव की तरफ संकल्प लें
इस अवसर पर निवर्तमान महिला आयोग सदस्य राखी त्यागी ने कहा- अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज के लिए सेवा, न्याय और कल्याण का प्रतीक है। इस संगोष्ठी के माध्यम से सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर हम सकारात्मक बदलाव की दिशा में ठोस संकल्प ले सकते हैं। युवा पीढ़ी का इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेना निःसंदेह भविष्य के लिए आशाजनक संकेत है।
मयंक गोयल ने NGO की भूमिका की सराहना करते हुए कहा- समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सामाजिक संगठनों की सहभागिता अहम है। हम सभी को अहिल्याबाई होल्कर के मूल्यों को आत्मसात कर जनकल्याण के कार्यों को और आगे बढ़ाना चाहिए।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के संचालन में महानगर मुख्य संयोजक बॉबी त्यागी, सचिन डेढ़ा, अनीता शर्मा, गौरव चोपड़ा, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, सुरेन्द्र नागर, सुधीर त्यागी, बलराम रावल, संदीप चौधरी ने किया। भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, राजेश त्यागी, संजीव चौधरी, कुलदीप त्यागी, इंदु जौहरी, रनिता सिंह, ऋचा भदौरिया, एनजीओ से ज्योति तोमर, शैली सेठी, मंजू सिंह, काजल छिब्बर, ज्योति चौहान, प्रियंका , सुदर्शन महाराज और अन्य रहे।

