आगरा-जयपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। जब चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। जैसे ही धुआं उठना शुरू हुआ, ड्राइवर और उसके साथी तुरंत ट्रक से कू
.
ट्रक में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि ड्राइवर और उसका साथी समय रहते ट्रक से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आगरा-जयपुर हाईवे पर इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। पुलिस और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

