आगरा में आंबेडकर ब्रिज पर गुरुवार रात को बर्थडे पार्टी कर बाइक से लौट रहे तीन दोस्त 20 फिट नीचे गिर गए थे। इसमें एक दोस्त की मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल साहिल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरा दोस्त जिंदगी के
.
जीवनी मंडी चांद पान वाली गली निवासी तीन दोस्त राज, साहिल और रोहित अन्य दोस्तों के साथ साहिल का जन्मदिन मनाकर यमुना पार से घर लौट रहे थे। तीन मोटर साइकिल और एक एक्टिवा पर 10 दोस्त सवार थे। राज, साहिल और रोहित पल्सर बाइक पर सवार थे। वह आंबेडकर पुल से जीवनी मंडी की ओर आ रहे थे।
बताया गया है कि बाइक की स्पीड बहुत तेज थी। ऐसे में यमुना किनारा रोड के लिए ब्रिज से उतरने पर घुमाव है। यहां पर बाइक की स्पीड तेज होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक ब्रिज की साइड वाली दीवार से टकरा गई और काफी दूर तक घिसटती गई। बाइक चला रहे राज ने ब्रेक लगाई तो बाइक पर बैठे तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसमें राज, साहिल और रोहित तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राज की रात को ही अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। वहीं, इसके बाद उपचार के दौरान साहिल की भी मौत हो गई।
साहिल की बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा राज के पिता ने बताया कि राज बस्ती के रहने वाले साहिल और रोहित के साथ शाम को कछपुरा में अपने दूसरे मकान पर गया था। साहिल का जन्मदिन था। वहां पर उन्होंने बर्थडे की पार्टी की। उनका छोटा बेटा प्रिंस भी साथ था। रात करीब साढे़ 11 बजे राज, रोहित और साहिल एक ही बाइक से लौट रहे थे।
राज के छोटे भाई प्रिंस ने बताया कि बाइक राज चला रहा था। आंबेडकर ब्रिज पर छत्ता की तरफ नीचे उतरते समय घुमाव है। वहां पर इनकी बाइक असंतुलित हो गई। इसके बाद ब्रिज की साइड की दीवार से बाइक रगड़ती हुई गई। बाइक से चिंगारी भी निकली। इसके बाद तीनों बाइक से उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरे। वो एक्टिवा से इनके पीछे ही चल रहा था। नीचे गिरते ही वो भी सड़क पर पहुंचा। सामने ही एसीपी आफिस था। तत्काल पुलिस भी आ गई।
पुलिस की तत्परता से बची तीसरे की जान घटना के समय चौकी की पुलिस यमुना किनारा रोड पर चेकिंग कर रही थी। उनसे चंद कदम दूर अचानक से तीनों दोस्त गिरे थे। पुलिसकर्मी ने तत्परता के साथ उन्हें इमरजेंसी पहुंचा दिया। तीनों जीवित थे इलाज शुरू हो गया। लेकिन दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी छत्ता के अनुसार बाइक की गति इतनी तेज थी कि उसकी पेट्रोल टंकी भी फट गई है। पुल ऊपर सड़क पर उसके पुर्जे टूटकर बिखर गए। इन युवकों के गिरने की आवाज भी इतनी तेज थी कि आसपास घरों से लोग सड़कों पर निकल आए।