आजमगढ़ में कबाड़ी के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा।
आजमगढ़ में शहर कोतवाली के अंतर्गत बदरका पुलिस चौकी से 30 मी. की दूरी पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। कबाड़े की दुकान में आग की लपटे इतनी भयंकर निकलने लगी जिसके चलते सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आग के भयंकर लपटे की चप
.
फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने कबाड़ के गोदाम के मालिक पिंटू ठठेरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है। पिंटू ठठेरा पर आरोप है कि घनी आबादी में कबाड़ का गोदाम संचालित कर रहा था। 10 माह पूर्व भी इस गोदाम पर आग लगी थी पर पिंटू ठठेरा द्वारा कोई सावधानी नहीं बरती गई और ना ही गोदाम को बंद किया गया। इसके साथ ही जब डॉक्यूमेंट की जांच की गई तो यह भी बात सामने आई की आबादी के बीच में तीन वर्षों से गोदाम संचालित किया जा रहा था।
इस गोदाम का ना तो लाइसेंस था और ना ही रजिस्ट्रेशन नंबर। घनी आबादी में जिस तरह से गोदाम में आग लगी थी। इसके कारण आसपास के बड़ी संख्या में रहने वाले लोग प्रभावित हुए थे। और लगभग 3 घंटे तक यातायात भी बाधित हुआ था। कबाड़े की दुकान में आग की लपटे इतनी भयंकर निकलने लगी जिसके चलते सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आग के भयंकर लपटे की चपेट में अगल-बगल के मकान भी प्रभावित हुए।
शहर की घनी आबादी में है कबाड़ का गोदाम
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बदरका मोहल्ले के घनी आबादी में एक कबाड़ी की पिंटू उर्फ छोटू नामक व्यक्ति की दुकान होना बताया गया। जहां इस वर्ष के 22 जनवरी को इस कबाड़ी की दुकान में आग लग चुकी। उस दौरान क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने घनी आबादी से कबाड़ी की दुकान को हटाए जाने की मांग किये गये थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

