आजमगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के पिता को दी श्रद्धांजलि।
आजमगढ़ में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के पिता आद्या प्रसाद राय की चौथी पुण्यतिथि पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने श्रद्धांजलि दी। जिले के बड़ा गणेश मंदिर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। और विपक्ष लगातार पराजित हो रहा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ बयान बाजी कांग्रेस पार्टी के लोग कर रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। विपक्ष के लोग अपनी पराजय को सुनिश्चित मानकर इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं।
आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय।
समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाती है कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाज में नकारात्मक के झंडा कांग्रेस पार्टी चलाती है। कांग्रेस पार्टी के ही लोग इसे और आगे बढ़ा रहे हैं। जिस तरह से विपक्ष के लोग संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं वह निश्चित रूप से जनादेश का अपमान है। विपक्ष के लोग संवैधानिक संस्थाओं इलेक्शन कमीशन के बारे में जिस तरह से अनावश्यक और अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। यह केजरीवाल पैटर्न है। ऐसे लोगों को यूपी और देश की जनता माफ नहीं करेगी।

आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से बात करते।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। और विपक्ष के लोग अपनी पराजय सुनिश्चित मानकर नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं।
बिहार के चुनाव से संबंधित सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि भाजपा अपनी सरकारों का लेखा-जोखा लेकर बिहार जाएगी और आने वाले समय में भी एनडीए की ही सरकार बनेगी। इस अवसर पर लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

