Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआजमगढ़ में 4 करोड़ की लागत से बनेगा कंपोजिट विद्यालय: मुख्यमंत्री...

आजमगढ़ में 4 करोड़ की लागत से बनेगा कंपोजिट विद्यालय: मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी मुफ्त दी जाएगी डिजिटल शिक्षा – Azamgarh News


आजमगढ़ में 4 करोड़ की लागत से बनेगा कंपोजिट विद्यालय, जानकारी देते डीएम रविंद्र कुमार।

आजमगढ़ के डीएम रविन्द्र कुमार-II के प्रयास से जनपद के विकास खंड मिर्जापुर के ग्राम असगरा मुस्तफाबाद में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। स्कूल के लिए दस एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है।

.

चार करोड की लागत से विद्यालय का निर्माण कराया जायेगा। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय निर्माण हेतु इस्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जा रहा है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में जिले में शासन की तरफ से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराए जाने के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया गया था।

इसके लिए राजस्व विभाग की मदद से मिर्जापुर ब्लाक के असगरा मुस्तफाबाद गांव में दस एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। राजस्व विभाग की तरफ से जमीन चिह्नित करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग को अवगत करा दिया गया है। विभाग ने इस जमीन पर विद्यालय के निर्माण के लिए भी अनुमति ले ली है। इसके साथ ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक को भी अगवत करा दिया गया है। इस विद्यालय में 30 क्लासरूम बनाए जाएंगे।

आजमगढ़ के कंपोजिट विद्यालय में क्लास 12 तक पढ़ाई होगी मुफ्त, जानकारी देते डीएम रविंद्र कुमार।

कक्षा 12 तक चलेंगी कक्षाएं

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कक्षा एक से 12 तक की अलग-अलग कक्षाएं यहां चलेंगी। प्रत्येक कक्ष में बच्चों को डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म एवं डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्मार्ट क्लास की स्थापना के साथ ही डिजिटल उपकरणों आदि की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी आदि रहेगा। विद्यालय निर्माण के लिए उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को नामित किया गया है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक मुफ्त पढ़ाई होगी।

इस विद्यालय में करीब 1500 छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं मॉडर्न शिक्षा दी जाएगी। कक्षा 11 और 12वीं के लिए अलग से कक्षाएं चलेंगी। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स एवं मशीन लर्निंग ट्रेनिंग, लैंग्वेज, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर लैब, मल्टीपरपज हॉल, खेलकूद का मैदान, मॉड्यूलर किचन, डाइनिंग हॉल, सीसीटीवी कैमरे, सोलर पैनल जैसी सुविधाएं होंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments