Tuesday, June 2, 2026
Homeएजुकेशनआज जारी हो सकती है SSC CGL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की,...

आज जारी हो सकती है SSC CGL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे चेक


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

अगर आप भी एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से आज यानी 15 अक्तूबर 2025 को एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2025 जारी करने की उम्मीद है। आंसर-की के जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल्स का उपोयग करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी आंसर-की को चेक कर सकेंगे। 

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की आंसर-की को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

जानकरी दे दें कि उत्तर कुंजी के साथ ही आपत्ति विंडो भी खुलेगी। जो उम्मीदवार आंसर-की से असंतुष्ट हों, वे सभी ऑब्जेक्शन विंडो के माध्यम से आपत्ति उठा सकेंगे। ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹100/- शुल्क का भुगतान करना होगा, जो वापसी योग्य नहीं है। उम्मीदवारों को यह निर्धारित समय सीमा के भीतर ही करना होगा।  किसी अन्य माध्यम जैसे पत्र, आवेदन, ईमेल आदि से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कब हुई थी एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा?

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक आयोजित की गई थी और लगभग 13.5 लाख उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था। यह परीक्षा 126 शहरों में फैले 255 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, सिवाय मुंबई के एक केंद्र के जहां आग लगने की घटना हुई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-  

CBSE ने जारी किया बहुत जरूरी नोटिस, पढ़ लें डिटेल्स

 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments