Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारआरा में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर: हादसे...

आरा में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर: हादसे में एक दोस्त की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; दोनों अस्पताल से घर लौट रहे थे – Bhojpur News


आरा में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गोली लगने से घायल हुए दोस्त को देखकर घर लौट रहे थे।

.

मृतक की पहचान अनाइठ पासवान टोली निवासी मजेटर पासवान के पुत्र अजीत कुमार(28) के तौर पर हुई। टेंट हाउस में काम करता था। घायल का नाम राहुल कुमार उर्फ टूटू(30) है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड ओवर ब्रिज के पास की है।

इलाज के दौरान हुई मौत।

घर लौटते समय हुआ हादसा

परिजन धनजी पासवान ने बताया कि रविवार देर शाम मोहल्ले के अनीश कुमार को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी थी। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी को देखने के लिए दोनों एक ही बाइक से गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। इस बीच ऑटो ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। अजीत को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

सदर अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भीड़।

सदर अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भीड़।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक 8 भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां मोनाको देवी, भाई हरेंद्र, वीरेंद्र, अमरनाथ, प्रभुनाथ, सुजीत और बहन इंदु देवी, गुड़िया कुमारी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments