Friday, June 5, 2026
Homeफूडआलू-गोभी की भुजिया बनाने का आसान तरीका, बिना कढ़ाई में चिपके बनेगा...

आलू-गोभी की भुजिया बनाने का आसान तरीका, बिना कढ़ाई में चिपके बनेगा स्वादिष्ट; जानें विधि


Last Updated:

Tips and tricks: आलू गोभी की सब्जी हर घर में बनाई जाती है और इसका सेवन भी खूब होता है. आलू और गोभी से बनी भुजिया बच्चों को भी बहुत पसंद आता है. इसे आप बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं. आलू सब्जी के अलावा अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप आलू फूलगोभी की भुजिया की रेसिपी को बना सकते हैं. आइये आपको बताते हैं कैसे…

भारतीय रसोई में आलू-गोभी की भुजिया का अपना अलग महत्व है. यह उत्तर भारत से लेकर पूरे देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जियों में गिनी जाती है. घर के रोजमर्रा के खाने से लेकर त्योहार और मेहमानों की दावत में भी आलू-गोभी की सब्जी खास स्थान रखती है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि भुजिया बनाते समय गोभी और आलू कढ़ाई में चिपकने लगते हैं या सब्जी अधिक नरम होकर टूट जाती है. लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप कुरकुरी और स्वादिष्ट आलू-गोभी की भुजिया बना सकते है, जो बिल्कुल भी कढ़ाई में नहीं चिपकेगी.

आलू भुजिया

सामग्री की तैयारी: आलू-गोभी की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले ताजे आलू और फूलगोभी लें. आलू को धोकर पतले चौकोर टुकड़ों में काटें और गोभी के छोटे-छोटे टुकड़े बना लें. गोभी को हल्के गर्म पानी में नमक डालकर 5 मिनट के लिए भिगो दें. इससे गोभी साफ हो जाएगी और उसका स्वाद भी बेहतर होगा. इसके अलावा हरी मिर्च, अदरक, टमाटर, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर जैसी सामान्य मसालों की जरूरत पड़ेगी.

आलू भुजिया

पकाने की विधि: सबसे पहले कढ़ाई में दो से तीन चम्मच सरसों या रिफाइंड तेल गरम करें. जब तेल हल्का गरम हो जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें. अब आलू के टुकड़े डालकर हल्की आंच पर 3–4 मिनट भूनें. इसके बाद गोभी डालें और दोनों को अच्छे से मिलाकर पकाएं. ध्यान रखें कि आंच मध्यम रहे.

आलू भुजिया

अब इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. मसाले डालने के बाद सब्जी को ढककर 7–8 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी कढ़ाई में चिपके नहीं. अगर आप चाहें तो थोड़ा-सा पानी छिड़क सकते है, लेकिन ज्यादा पानी डालने से सब्जी का स्वाद कम हो जाएगा.

आलू भुजिया

खास टिप्स: कढ़ाई में सब्जी चिपके नहीं, इसके लिए तेल अच्छे से गरम होना चाहिए. सब्जी पकाते समय आंच को तेज और मध्यम के बीच रखें. पकने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालने से स्वाद दोगुना हो जाता है.

आलू भुजिया

इस तरह बनी आलू-गोभी की भुजिया कुरकुरी, स्वादिष्ट और सुगंधित होगी. यह रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ शानदार लगती है. सही तरीके और थोड़ी सावधानी बरतकर आप बिना किसी परेशानी के आलू-गोभी की भुजिया का असली स्वाद उठा सकते है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आलू-गोभी की भुजिया बनाने का आसान तरीका, बिना कढ़ाई में चिपके बनेगा स्वादिष्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments