Tuesday, May 26, 2026
Homeएजुकेशनइंटेलिजेंस ब्यूरो में 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक से...

इंटेलिजेंस ब्यूरो में 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

अगर आप इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2025 है।  

पात्रता मानदंड

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेशन और मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान (उम्मीदवार को वाहन में छोटी-मोटी खराबी दूर करने में सक्षम होना चाहिए) होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 28 सितंबर 2025 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदावरों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में टियर I और टियर II परीक्षा शामिल हैं। टियर I परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न होते हैं और समय 1 घंटा होता है। टियर II परीक्षा में 50 अंकों के प्रश्न होते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना प्रयास किए गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। उम्मीदवारों द्वारा “पुनरीक्षण हेतु चिह्नित” प्रश्नों पर मूल्यांकन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक  वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments