Friday, August 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में पुलिस ने ढाबों-होटलों पर छापेमारी की: बिना अनुमति शराब...

इंदौर में पुलिस ने ढाबों-होटलों पर छापेमारी की: बिना अनुमति शराब परोसने और तेज म्यूजिक पर कार्रवाई; 24 मामले दर्ज हुए – Indore News



इंदौर में नए साल की तैयारियों के बीच आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहर के ढाबों और होटलों में सर्चिंग अभियान चलाया। कलेक्टर और कमिश्नर के आदेशों के अनुसार गाइडलाइन का पालन करते हुए आबकारी विभाग ने विशेष चेकिंग की।

.

आबकारी कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी की टीम ने शहर के अंदर और बाहरी इलाकों में गिल ढाबा, भुक्कड़ ढाबा, मां भवानी ढाबा, हाईवे टच ढाबा, लालटेन ढाबा, शिकार वाड़ ढाबा, 8 PM ढाबा, न्यू सीटिंग जोन ढाबा और कैंडल्स ढाबा सहित अन्य ढाबों पर कार्रवाई की।

आबकारी अधिकारियों ने अनुमति के बिना शराब पीने और परोसने के मामलों में लगभग 24 मामले दर्ज किए। इसके अलावा टीम ने ढाबों से अवैध शराब जब्त की।

तेज म्यूजिक बजाने पर भी कार्रवाई

राउ पुलिस ने एबी रोड पर स्थित क्रश कैफे और रेस्टोरेंट पर देर रात कार्रवाई की। पुलिस ने पाया कि कैफे देर रात तक खुला था। मामले में जानकारी मांगने पर संचालक पीयुष पुत्र श्रीकांत त्रिपाठी ने कोई जवाब नहीं दिया और कर्मचारियों की भी जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने इस संबंध में प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।

लसूडिया पुलिस ने द हब में बने एफ बार बाय फेशन टीवी में तेज म्यूजिक बजाने के आरोप में मैनेजर अंकुश यादव, निवासी मानवता नगर के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments