Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में 75 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस: 12 नए मरीज आए...

इंदौर में 75 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस: 12 नए मरीज आए सामने; CMHO ने कहा- मरीजों में हल्के लक्षण, घबराने की बात नहीं – Indore News


इंदौर में बुधवार को 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। ये सभी मरीज इंदौर के रहने वाले हैं। इन नए मामलों को मिलाकर इस साल अब तक 140 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 132 इंदौर के हैं। वर्तमान में 75 एक्टिव केस हैं। सभी नए मरीजों क

.

इन 12 नए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। साथ ही, उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। मरीजों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें हल्के लक्षण हैं। सर्दी-खांसी के चलते इन्होंने जांच कराई थी, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

फिलहाल कुछ मरीज अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जिन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। उनकी हालत स्थिर है। इंदौर में अब तक तीन महिलाओं की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से एक महिला इंदौर, एक खरगोन और एक रतलाम की रहने वाली थी। सभी को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

इन दो सरकारी अस्पतालों में हो रही जांच सरकारी स्तर पर एमवाय अस्पताल और एमआरटीबी अस्पताल में कोरोना की जांच की जा रही है। जिन लोगों को सर्दी-खांसी जैसे लक्षण हैं, वे यहां जाकर आरटी-पीसीआर जांच करवा सकते हैं।

इन मरीजों की हुई इंदौर के अस्पतालों में मौत

  • रतलाम: 52 वर्षीय महिला, जिन्हें टीबी, ब्रोंकाइटिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां थीं। मौत 11 जून को इंदौर में इलाज के दौरान हुई।
  • खरगोन: 44 वर्षीय महिला, जिन्होंने हाल ही में एमटीएच अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। 6 जून को एमआरटीबी अस्पताल में मृत्यु हुई।
  • इंदौर: 74 वर्षीय महिला, जिन्हें किडनी की बीमारी थी। 27 अप्रैल को अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments