लाइब्रेरी को सील कर दिया गया है।
गुना की जिला कोर्ट परिसर में स्थित अभिभाषक संघ की लाइब्रेरी को सील कर दिया गया है। कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका है जब लाइब्रेरी सील हुई है। कथित तौर पर कुछ भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज इसमें रखे होने की आशंका के चलते इसे सील किया गया है। इस मामले
.
बता दें कि जिला न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ की लाइब्रेरी संचालित है। यह लाइब्रेरी देश के पूर्व CJI स्व आरसी लाहौटी के नाम पर है। इस लाइब्रेरी में ई लाइब्रेरी भी संचालित है। शुक्रवार को इस लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। मुख्य द्वार पर ताला लगाकर इसे सील किया गया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि इसे सील क्यों किया गया?
भ्रष्टाचार से जुड़े सभी दस्तावेज इसी में बंद सूत्रों की मानें तो वकीलों को दिए जाने वाले टिकट में कुछ घपला सामने आया है। इसके अलावा कुछ फर्जी रसीद कट्टों का भी मामला है। ये सब इसी लाइब्रेरी में रखा रहता था। इसी कारण लाइब्रेरी को सील कर दिया गया है। भ्रष्टाचार से जुड़े सभी दस्तावेज इसी में बंद हैं।
इस मामले में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भूपनारायण सोलंकी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी लगी है। ऐसा कोई विशेष मामला नहीं है।
दरअसल, संदेहास्पद स्थिति जब रहती है, टिकट वगैरह जो भी चीजें हैं। आज इस बारे में पूछा था कोषाध्यक्ष राठी जी से टिकट के बारे में तो उन्होंने टिकट का हिसाब लेकर चस्पा कर दिया। वॉट्सऐप पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे, तो हमने कहा कि उसे बंद कर दो। एक एक चीज का हिसाब क्लियर कर लेंगे। इसी सिलसिले में आज मीटिंग बुलाई है।

