Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानई-मित्र पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी निरुद्ध: ऑनलाइन बैटिंग...

ई-मित्र पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी निरुद्ध: ऑनलाइन बैटिंग गेम में पैसे हारने पर बैंक की मिनी ब्रांच में लूट के उद्देश्य फायरिंग की थी, छोकरवाड़ा में फायरिंग की थी – Dausa News



महुवा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

दौसा की महुवा थाना पुलिस ने जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हडिया गांव में ई-मित्र पर फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। गिरोह द्वारा ऑनलाइन बैटिंग गेम में पैसे हारने पर मिनी ब्रांच बैंक ऑफ़ बड़ोदा पर

.

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 21 पर मौजा हडिया में ईमित्र पर बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाश फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर हाईवे पर अलग-अलग जगह 150 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखें और साइबर सेल की मदद से डाटा एनालिसिस किया। रूट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड गौतम उर्फ सनी जाट (19) भगवानपुर थाना खेड़ली मोड़ को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही घटनाक्रम में शामिल एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सीसीटीवी फुटेज की एलईडी बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में 24 मई को सचिन राजपूत निवासी रौत ने पुलिस थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला कर फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी गौतम के खिलाफ खेड़ली मोड थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments