Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानउदयपुर बीजेपी में 'चिट्ठीवार', पुलिस से सुरक्षा मांगी: पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल...

उदयपुर बीजेपी में ‘चिट्ठीवार’, पुलिस से सुरक्षा मांगी: पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल बोले- पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी से खतरा, वे कभी भी निपटा सकते हैं – Udaipur News




उदयपुर में बीजेपी नेताओं के तथाकथित वीडियोकांड ‘उदयपुर फाइल्स’ के सामने आने के बाद अब पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच जुबानी जंग और चिट्ठीवार तेज हो गया है। पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी के पत्र के ठीक एक दिन बाद अब पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मांगीलाल जोशी ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को गाली नहीं दी है। उनकी बस एक ही आदत है कि वे सच्चाई को कड़वे शब्दों में बोलते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व विधायक धर्मनारायण उन पर 99 गालियां देने का जो आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है। मांगीलाल जोशी ने कहा कि वे आज भी राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से बात नहीं करते हैं। वे किसी भी स्थिति में समझौता (कंप्रोमाइज) नहीं करेंगे और केवल संकट के समय ही मदद कर रहे हैं। मांगीलाल जोशी ने आरोप लगाया कि धर्मनारायण जोशी ने उन्हें धमकी दी है। उन्होंने ‘धर्मपाल’ का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे 100 गाली होते ही सिर काट दिया गया था, वैसे ही यह मेरे लिए एक खुली धमकी है। इस बात से मैं काफी भयभीत हूं और चाहता हूं कि पुलिस प्रशासन मेरी सुरक्षा की चिंता करे क्योंकि वे कभी भी मुझे निपटा सकते हैं, वे इतने सक्षम हैं।
जोशी ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि मैं इतना बुजुर्ग हूं और वे पहले भी कई नेताओं को ‘गुरुजी’ यानी पैर तोड़ने और मूंछें मरोड़ने की बात कह चुके हैं। हालांकि, इन तमाम गंभीर आरोपों और खतरे की आशंका के बावजूद मांगीलाल जोशी ने साफ किया कि उन्होंने अभी तक पुलिस या प्रशासन को लिखित में कोई औपचारिक रिपोर्ट या शिकायत नहीं दी है। पिछले कई दिनों से दोनों नेताओं में चिट‌्टी लिखने और आरोप लगाने के बाद से राजनीति में सरगर्मी तेज है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments