राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक हुई है।
पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। आने वाले 5 सितंबर को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस है। इस अवसर पर पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली आयोजित की गई है। इसकी तैयारी को
.
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने की। इसमें जिले भर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को युवा लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णिया जिला प्रभारी हिमांशु पटेल ने संबोधित किया। इसमें इन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार 10 साल पर जनसंख्या गणना करने के बाद परिसीमन होता है।
पिछले 50 सालों से भारत में परिसीमन नहीं हुआ है, जिससे बिहार समेत तमाम हिंदी पट्टी राज्यों को भारी नुकसान हो रहा है। 1971 के परिसीमन के बाद 1976 में तत्कालीन कांग्रेसी सरकार ने इसे फ्रीज कर दिया था। 2025- 26 में फिर से परिसीमन होने को है, जिसको लेकर दक्षिण भारत के कुछ राज्य विरोध कर रहे हैं।
पूरे बिहार में जन आंदोलन जारी
सिर्फ उपेंद्र कुशवाहा ही ऐसे नेता हैं, जिन्होंने परिसीमन के पक्ष में पुरजोर तरीके से पहले संसद में उठाया और पिछले कई महीनों से बिहार में अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार’ के लिए पूरे बिहार में जन आंदोलन जारी है।
पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक बुलाई गई है।
रैली के माध्यम से लोगों को परिसीमन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अगले साल देश में परिसीमन होना है। लेकिन पहले की सरकार लगातार इसे टालती रही है। सरकार से मांग की गई है कि तय समय सीमा पर देश में परिसीमन होना चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार लोकसभा में आवाज बुलंद करते रहे हैं।
परिसीमन की तिथियां नजदीक आने के साथ ही दक्षिण भारत के राज्य इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। जो कहीं से भी ठीक नहीं है। संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार के संकल्प को हम पूरा करके ही दम लेंगे।
400 के आसपास विधानसभा की सीटें होंगी
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि संविधान के हिसाब से अगर परिसीमन होगा, तो बिहार में कम से कम 60 लोकसभा की सीट और 400 के आसपास विधानसभा की सीटें होंगी।
सीट बढ़ने से विकास की राशि भी ज्यादा आएगी, जिससे बिहार और तेजी से विकास करेगा। इसी को लेकर पटना में आयोजित महारैली में पूर्णिया जिला से 3000 लोग शिरकत करेंगे। इसकी तैयारी के लिए आज जिले में अहम बैठक आयोजित की गई।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार की जनता से अपील है कि इस लड़ाई में हमारी पार्टी और हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करें, ताकि बिहार समेत उत्तर भारत के लोगों को उचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व मिल सके।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोक मोर्चा एनडीए के मजबूत घटकों में से एक है। प्रदेश में कई जन आंदोलन चलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली है। शिक्षा में सुधार इसका ताजा उदाहरण है।