Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहारएबीवीपी ने निकाली भव्य स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा: युवाओं से राष्ट्र...

एबीवीपी ने निकाली भव्य स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान, कहा- विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक – Begusarai News


स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बेगूसराय इकाई की ओर से भव्य स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य था युवाओं के बीच राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक दा

.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। संदेश यात्रा की शुरुआत एसबीएसएस कॉलेज से हुई, जो स्वामी विवेकानंद चौक, अंबेडकर चौक, कर्पूरी स्थान चौक, पटेल चौक होते हुए जीडी कॉलेज में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

संदेश यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं।

कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों का ध्यान आकृष्ट किया

हाथ में स्वामी विवेकानंद के विचारों से लिखे बैनर-पोस्टर और तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। युवाओं केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं रहें।

बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए भी कार्य करें। विवेकानंद का जीवन आत्मबल, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है, जिसे अपनाकर ही युवा भारत को सशक्त बनाया जा सकता है। पूर्व कार्यकर्ता अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि युवाओं को आत्ममंथन करने का अवसर है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता।

विवेकानंद ने विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को गौरवान्वित किया

स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को गौरवान्वित किया। युवा उनके विचारों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। जिला संयोजक कमल एवं जिला मीडिया संयोजक अमन ने कहा कि एबीवीपी निरंतर छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करती आ रही है।

विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्य और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का विकास करना है। नगर उपाध्यक्ष डॉ. अजित कुमार एवं नगर मंत्री अजित कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।

युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक सोच की आवश्यकता

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्की कुमारी, जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष अभिषेक कुमार, नगर सह मंत्री प्रहलाद कुमार, को-ऑपरेटिव कॉलेज इकाई अध्यक्ष अभिषेक कुमार, नगर सह मंत्री सूरज कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गया है, जब युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक सोच की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में प्रांत सह छात्रा प्रमुख संगीता कुमारी, सह छात्रा प्रमुख शिवानी कुमारी, सोशल मीडिया संयोजक मनीष कुमार, राकेश, जूही, सिमरन, रौशन, सूरज, अमित, अमृता, लक्की, जागृति, सिद्धि, ऋचा, विवेक, कुलदीप, हिमांशु, केशव, सुनील बजरंगी, मुस्कान, कुणाल, छोटू, कौशिक, अंकित, रूमन , रामानुज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments