Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में किराना दुकानदार की मौत: पुनपुन नदी में स्नान करने...

औरंगाबाद में किराना दुकानदार की मौत: पुनपुन नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से गई जान, परिवार में इकलौते कमाने वाले थे – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में पुनपुन नदी में डूबने से किराना दुकानदार की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान रामजी सिंह गांव के द्वारिका सिंह(55) के तौर पर हुई है। परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के

.

कुछ दिनों से पुनपुन नदी उफान पर है। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। नदी के किनारे खेल रहे बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाकर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दिया। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में नबीनगर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में ही किराना स्टोर चलाते थे।

मौत की सूचान पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन और ग्रामीण

पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग

पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा की राशि दिलाए जाने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments