Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में घर से 5 लाख की चोरी: कैश और जेवरात...

औरंगाबाद में घर से 5 लाख की चोरी: कैश और जेवरात ले भागे, छत के रास्ते अंदर घुसे थे चोर; थाने से 500 मीटर दूरी पर वारदात – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में एक घर से 5 लाख की चोरी हुई है। सोमवार देर रात चोर पेड़ के सहारे घर की छत पर चढ़े। सीढ़ी से होते ही घर के अंदर घुसे। कमरे में रखे अटैची और बक्सा लेकर फरार हो गए। जिसमें ढाई लाख कैश और सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। घटनास्थल से पुलिस स्टेशन की

.

सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो होश उड़ गए। कमरे से सामान गायब था। गृहस्वामी रंजन साव ने बताया कि दो महीने पहले छोटे भाई चंदन की शादी हुई थी। उस समय दोनों बहनें घर आई थीं। तब से यहीं रह रही थी। घर बनाने के लिए बैंक से कैश निकालकर रखा। जिसे चोरों ने गायब कर दिया।

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।

घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला खाली बक्सा

रंजन साव ने आगे कहा कि पूरा परिवार खाना खाकर घर में सोया हुआ था। इस बीच चोर घर में घुसे। मेन गेट खोलकर सामान ले गए। किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह ग्रामीण जब मोनोगिया आहर की ओर गए तो वहां बधार में बक्सा और अटैची तोड़कर फेंका हुआ मिला।

घर से 500 मीटर की दूरी पर खाली बक्सा मिला है। चोरों ने पड़ोसी कृष्णा साव के घर में भी चोरी करने का प्रयास किया। दरवाजा तोड़कर अंदर भी घुसे थे, लेकिन वहां कुछ मिला नहीं।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि जांच के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

एक महीने के अंदर दूसरी वारदात

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस स्टेशन से महज कुछ ही दूरी पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। उसके ठीक सामने मकान में चोरी हुई है। जबकि पूरी रात एनएच पर पुलिस गश्ती करती है। कुछ दिन पहले ओम प्रकाश पांडेय के बंद घर में चोरी हुई थी। एक महीने के अंदर ही उसी जगह पर चोरी की दूसरी घटना हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments