Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारकटिहार में तारिक अनवर बोले-'I Love Muhammad' पर आपत्ति क्यों: अशोक...

कटिहार में तारिक अनवर बोले-‘I Love Muhammad’ पर आपत्ति क्यों: अशोक चौधरी आरोपों पर खुद दें सफाई, दो दिन में महागठबंधन की बैठक – Katihar News


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान राजनीतिक और धार्मिक दोनों मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने ‘आई लव मुहम्मद’ विवाद और बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे जैसे विषयों पर बयान दिए।

.

प्रशांत किशोर की ओर से मंत्री अशोक चौधरी पर लगाए गए गंभीर आरोपों के संबंध में तारिक अनवर ने कहा कि, मंत्री चौधरी को स्वयं सामने आकर इन आरोपों पर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि, लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और उन पर मंत्री की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया आवश्यक है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कटिहार पहुंचे।

सीटों को लेकर बंटवारा जल्द

बिहार चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सांसद अनवर ने बताया कि, अगले दो दिनों में महागठबंधन की बैठक होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर किसी न किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।

बरेली सहित अन्य राज्यों में ‘आई लव मुहम्मद’ को लेकर चल रहे विवाद पर तारिक अनवर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें विवाद का कोई कारण नहीं है।

सांसद ने कहा-‘आई लव राम’,’आई लव कृष्ण’

सांसद ने तर्क दिया कि जब लोग ‘आई लव राम’, ‘आई लव कृष्ण’ या ‘आई लव बजरंगबली’ कह सकते हैं, तो किसी समुदाय के लोगों द्वारा अपनी आस्था के अनुसार ‘आई लव मुहम्मद’ कहने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

तारिक अनवर ने आगे कहा कि भारत एक सर्वधर्म समभाव का देश है, जहां सभी लोगों की अपनी-अपनी आस्थाएं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर व्यक्ति को अपने पूजनीय के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने का पूरा अधिकार है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments