सांकेतिक फोटो
CAT 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम का इंतजार है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कोझिकोड, जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) का रिजल्ट घोषित करेगा। हालांकि, IIM कोझिकोड ने अभी तक CAT 2025 रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि परिणाम किस तिथि को जारी। यदि हम पिछले सालों के ट्रेंड को देखें, तो उसके अनुसार, रिजल्ट दिसंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में आ सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
स्कोर कार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी?
- CAT 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- CAT परीक्षा की तारीख, स्लॉट और समय
- रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर
- CAT 2025 स्केल्ड स्कोर
- CAT 2025 स्कोर (सेक्शन-वाइज)
- CAT 2025 पर्सेंटाइल स्कोर (सेक्शन-वाइज)
- CAT 2025 पर्सेंटाइल स्कोर (कुल मिलाकर)
- CAT 2025 स्कोर की वैधता
देश के टॉप 5 मैनेजमेंट कॉलेज (NIRF Ranking 2025 के अनुसार)
- आईआईएम अहमदाबाद(IIM Ahmedabad) (रैंक- 1)
- आईआईएम बैंगलोर(IIM Bangalore) (रैंक- 2)
- आईआईएम कोझिकोड(IIM Kozhikode) (रैंक- 3)
- आईआईटी दिल्ली(IIT Delhi) (रैंक- 4)
- आईआईएम लखनऊ(IIM Lucknow) (रैंक- 5)
बता दें कि कैट 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को जार किया जा चुका है। प्रोविजनल की के खिलाफ ऑब्जेक्शन हेतु ऑब्जेक्शन विंडो भी बंद हो चुकी है। CAT परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को समूचे देश में किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 2.95 लाख कैंडिडेट ने भाग लिया था। परीक्षा देशभर के 170 टेस्ट सेंटर पर 3 शिफ्टों में आयोजित हुई थी। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
विदेश से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के हैं इच्छुक तो जान लें बेस्ट 10 संस्थान कौन से हैं? ये रही लिस्ट

