Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकमलनाथ बोले- एमपी महिलाओं पर अत्याचार की राजधानी: भाजपा पर सेना...

कमलनाथ बोले- एमपी महिलाओं पर अत्याचार की राजधानी: भाजपा पर सेना के अपमान का आरोप; मेट्रो के उद्घाटन पर बोले- मैंने किया था शिलान्यास – Chhindwara News



एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल में शनिवार को महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन किया। वहीं दूसरी छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में महिलाओं की स्थिति खराब होने की बात कही। कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश तो महिलाओं पर अत्याचार की राजधा

.

प्रधानमंत्री द्वारा इंदौर में मेट्रो के उद्घाटन पर वह बोले- प्रोजेक्ट का शिलान्यास मैंने किया था। इधर उन्होंने भाजपा को सेना पर बयानबाजी करने पर उसका अपमान करना बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री तीन दिवस के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इमलीखेड़ा स्थित हवाई पट्टी पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मेट्रो प्रोजेक्ट पर बोले कमलनाथ मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि जब वे केंद्रीय मंत्री थे, तब बाबूलाल गौर को बुलाकर उनसे कहा था, मुझे शर्म आती है कि हमारे यहां मेट्रो क्यों नहीं है। कमलनाथ ने बताया कि उन्होंने बाबूलाल गौर से प्रोजेक्ट बनाकर देने को कहा था।

बाबूलाल गौर ने बताया था 17 करोड रुपए इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट में लगेंगे। जब मैं मुख्यमंत्री बना तब मैंने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था आज यह उद्घाटन कर रहे हैं। अब आज इंदौर में मेट्रो का उद्घाटन हो रहा है।

महिला सशक्तिकरण पर टिप्पणी कमलनाथ ने कहा, महिलाओं का क्या हाल है, मध्य प्रदेश तो महिलाओं पर अत्याचार की राजधानी है। भाजपा नेताओं की सेना के ऊपर की जा रही बयानबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि भाजपा नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments