Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकरियर क्लैरिटी: कॉमर्स में CA के अलावा हैं कई करियर ऑप्शन;...

करियर क्लैरिटी: कॉमर्स में CA के अलावा हैं कई करियर ऑप्शन; इन शॉर्ट कोर्सेज से बनें जॉब रेडी


  • Hindi News
  • Career
  • Career Clarity; UPSC Geography Maths Stream Selection | CA B.Com

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 27 में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों का जवाब दे रहे हैं। पहला सवाल है अनुप्रिया का और दूसरा सवाल है रोहतक से शुभम का।

सवाल- मैंने 2025 में 10वीं पास की है, मेरे 94% आए हैं। मैं 11वीं में जियोग्राफी के साथ मैथ्स और इंग्लिश लेना चाहती हूं। मैं यूपीएससी करना चाहती हूं क्या मैं ये तीनों सब्जेक्ट ले सकती हूं।

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं-

आपका बिल्कुल सही आइडिया है। आप GIS सिस्टम, अर्बन प्लानिंग, मैपिंग, एनवायर्नमेंट एंड क्लाइमेट, डेटा एनालेटिक्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, जैसी फील्ड में आप अपना करियर बना सकते हैं।

बैचलर्स इन जियोग्राफी करके इनमें से किसी में भी मास्टर्स कर आगे बढ़ सकते हैं। आप UPSC देना चाहते हैं तो उसके लिए भी ये अच्छी चॉइस है।

सवाल- मैंने 12वीं में कॉमर्स लिया है। मेरा फोकस बीकॉम+CA करना है। क्या आप मुझे और करियर क्लैरिटी दे सकते हैं।

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर राधिका तेवटिया बताती हैं-

आप BCom, BCom ऑनर्स और BA कर सकते हैं। आप इसके साथ ही कुछ प्रोफेशनल्स कोर्स देख सकते हैं।

  • BCom+CA
  • BCom+ACCA
  • BCom+CPA
  • BCom+CIMA
  • BCom+CISA
  • BCom+Insurance
  • BCom+Accounting

इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपकी मैथ्स थोड़ी वीक है तो आप आप BBA में भी कुछ कोर्स ऑप्शन देख सकते हैं।

  • BBA+स्पोर्ट्स मैनेजमेंट
  • BBA+ह्यूमन रिसोर्स
  • BBA+डिजिटल मार्केटिंग
  • BBA+एलएलबी

वहीं आप फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट, बुक कीपिंग, इन्सॉल्वेंसी, इन्टरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट FIN टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस कोर्स भी कर सकते हैं। ये कोर्स आपको जॉब रेडी बनाएंगे।

इसके साथ ही कुछ और ऐसे कोर्स हैं जो आज के समय के हिसाब से कर सकते हैं। जैसे बिजनेस एनालिटिक्स ,डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग आप ये कोर्स भी देख सकते हैं।

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments