करौली में स्वायत्त शासन मंत्री झावर सिंह खर्रा ने शहर के रियासतकालीन शाही कुंड पर दीपदान और जल पूजन किया।
करौली में जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर धरती आबा जन भागीदारी अभियान और बंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट सूचना केंद्र सभागार में स्वायत्त शासन मंत्री झावर सिंह खर्रा ने बिरसा मुंडा के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर अभियानों का उद्
.
कार्यक्रम में जल संरक्षण प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के पात्र नागरिकों को भूमि स्वामित्व पट्टे दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित की।
स्वायत्त शासन मंत्री ने नगर परिषद क्षेत्र के पात्र नागरिकों को भूमि स्वामित्व पट्टे दिए।
मंत्री ने हिंडौन के सिकरोदा मीना गांव में 1.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित फॉर्म पॉन्ड का उद्घाटन किया। यह पॉन्ड किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा प्रदान करेगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में जल संरक्षण पर चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को मां के नाम पर एक पेड़ लगाने और उसकी देखरेख का निर्देश दिया। पिछले वर्षों में लगाए गए ढाई लाख पौधों में से दो लाख पौधे जीवित हैं।
शहर के रियासतकालीन शाही कुंड पर दीपदान और जल पूजन का आयोजन किया गया। मंत्री ने शाही कुंड व तीन दरवाजा बांध के जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने विकास कार्यों के लिए धन की कमी न होने का आश्वासन दिया।

स्वायत्त शासन मंत्री झावर सिंह खर्रा ने जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, नगर परिषद सभापति डॉ. राजरानी शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान 30 जून तक विभिन्न विभागों द्वारा चलाया जाएगा।

