Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकलश यात्रा के दौरान गहना चोरी का महिलाएं पकड़ी गईं: शिवपुरी...

कलश यात्रा के दौरान गहना चोरी का महिलाएं पकड़ी गईं: शिवपुरी में UP की 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया, गहने बरामद – Shivpuri News



शिवपुरी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से एक दिन पहले 23 नवंबर को निकली कलश यात्रा के दौरान कई महिलाओं के गहने चोरी हो गए थे। गहना चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश से आ

.

जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को फरियादी नीलम शर्मा और जानकी भार्गव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अज्ञात महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से चेन और मंगलसूत्र काट ले गईं। इन दोनों मामलों में थाना कोतवाली में धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीआई कृपाल सिंह राठौड़ की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 25 नवंबर को कथा स्थल हवाई पट्टी के पास संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में महिलाएं अपने नाम बदलती रहीं, लेकिन सख्ती बरतने पर उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिए।

पूछताछ में महिलाओं ने चोरी के तरीके का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें शिवपुरी में बागेश्वर धाम की विशाल कथा होने की जानकारी मिली थी। भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने सोने के गहने चोरी करने की योजना बनाई। सभी महिलाएं लाल-पीली साड़ियां पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुईं। वे किसी एक महिला को घेरकर धक्का-मुक्की करती थीं और भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से चेन या मंगलसूत्र काट लेती थीं। चोरी किए गए माल को वे आपस में बांट लेती थीं।

ये महिलाएं पकड़ी गईं

  1. पूजा पत्नी जैकी कुमार (22) निवासी – ग्राम अंधेही, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
  2. मुस्कान पत्नी अरुण कुमार (जाटव) (31) निवासी – ग्राम अंधेही, जिला आजमगढ़, उ.प्र., हाल निवासी – ग्राम इंदारा, जिला मऊ, उ.प्र.
  3. आरती पत्नी आलोप कुमार (20) निवासी – ग्राम जमीन बरामदपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश
  4. लक्ष्मी देवी पत्नी आकाश कुमार निवासी – मऊ हार, थाना कोपागंज, जिला मऊ, उ.प्र. मायका – ग्राम चंदेली, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  5. माधुरी पत्नी सन्नी उर्फ जोगी कुमार (23) निवासी – ग्राम निजामपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश मायका – जीयनपुर, ग्राम गणेशी पट्टी, उ.प्र.
  6. करीना पत्नी सचिन कुमार (19) निवासी – ग्राम सुल्तानीपुर, थाना चिरैयाकोट, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments