Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहारकल से काम करेगा ICCC में बना बुडको कंट्रोल रूम: 16...

कल से काम करेगा ICCC में बना बुडको कंट्रोल रूम: 16 कैमरों से होगी जलजमाव के स्थिति की निगरानी, 10 फीट वाटर लेवल आने पर बजेगा अलार्म – Patna News


16 CCTV कैमरों के फुटेज पर रखी जाएगी नजर।

पटना में बारिश के मौसम में जलजमाव की स्थिति न बने इसे लेकर बुडको द्वारा ICCC में विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। 16 कैमरों से शहर में जलजमाव वाले इलाकों की निगरानी की जाएगी।

.

इस अस्थाई कंट्रोल रूम में हर समय मॉनिटरिंग के लिए तीन पालियों में कर्मी मौजूद रहेंगे। कल से बुडको का यह कंट्रोल रूम ICCC के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में चलेगा, जो कि 30 जून तक जलजमाव की मॉनिटरिंग करेगा।

कमांड और कंट्रोल सिस्टम के डिस्पले पर नजर रखेंगे कर्मी।

10 फीट पर वाटर लेवल आने पर बजेगा अलार्म

इस पूरे सिस्टम को कंट्रोल करने वाले सर्विस इंजीनियर रणधीर शर्मा ने बताया कि पूरे पटना में मुख्य 9 पंपिंग स्टेशन है, जिसमें वॉटर लेवल को मॉनिटर किया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम से लाइव देख सकते की पंप चल रहा या नहीं, कितना बिजली खपत हुई, कितना घंटा चला, पंप का टेंप्रेचर क्या है।

अगर बारिश होती है तो वाटर लेवल 10 फीट पर आने पर अलार्म बज जाएगा। इस दौरान हम सभी पंपिंग स्टेशन को ऑन कर सकते हैं और जलनिकासी कर सकते हैं। इसे अच्छे से समझने के लिए अलग अलग रंग दिए गए हैं। अगर लाल है तो इसका मतलब की पंप ऑन है, हरा है तो पंप ऑफ है और पिला है तो पंप ट्रिप कर रहा है।

पंपिंग स्टेशन का CCTV फुटेज।

पंपिंग स्टेशन का CCTV फुटेज।

24 घंटे, तीन पाली में चलेगा कंट्रोल रूम

बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर यह कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। सुबह 6 से दोपहर 2, दोपहर 2 से रात 10 और रात 10 से सुबह 6 बजे तक तीन पाली में कंट्रोल रूम तीन संचालित होगी। हर 4 घंटे पर सभी स्थाई और अस्थाई डीसी की रिपोर्टिंग ली जाएगी। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को वरीय पदाधिकारी तक तुरंत पहुंचाया जायेगा। मोटर पंप के संचालन की स्थिति, बिजली कनेक्शन, डीजल भंडारण और उपस्थित कर्मियों की हाजिरी कर्मी समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे।

स्क्रीन पर डिस्लले होता पंप हाउस का ओवरव्यू।

स्क्रीन पर डिस्लले होता पंप हाउस का ओवरव्यू।

ICCC से कनेक्टेड है ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन

पटना के ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन (डीपीएस) ICCC से भी कनेक्ट है। जिससे संप हाउस में जल स्तर बढ़ते ही ऑटोमैटिक पंप चालू हो जाएगा और पानी को बाहर निकाला जा सकेगा। इस प्रणाली में 9 पंपिंग स्टेशनों में जल स्तर, तापमान और वाइब्रेशन सेंसर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही CCTV की मदद से संप हाउस की 24 घंटे निगरानी भी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments