Saturday, April 11, 2026
Homeदेशकांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है… तेलंगाना CM के बयान से...

कांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है… तेलंगाना CM के बयान से गरमाई सियासत


Last Updated:

Revanth Reddy Controversial Statement: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बयान “कांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है” सियासी बवाल का कारण बन गया है. विपक्ष ने इसे सांप्रदायिक बताते हुए घेरा है, जबकि कांग्रेस इसे अल्पसंख्यकों के हित में दिया गया बयान बता रही है. यह बयान जुबली हिल्स उपचुनाव से ठीक पहले आया है, जहां मुस्लिम वोट निर्णायक माने जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कहा, “कांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है.” (फोटो PTI)

हैदराबाद: तेलंगाना की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का एक बयान बवाल मचा रहा है. उन्होंने एक जनसभा में मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है, कांग्रेस नहीं तो आप कुछ नहीं.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ गई है.

रेवंत रेड्डी का यह बयान एक ओर जहां कांग्रेस की अल्पसंख्यक समर्थक छवि को चमकाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे “सांप्रदायिक बयान” बताते हुए घेरना शुरू कर दिया है. तेलंगाना की राजनीति में यह वक्त बेहद नाजुक है, क्योंकि कांग्रेस सरकार पहले से ही अल्पसंख्यकों की अनदेखी के आरोप झेल रही है.

क्या कहा था रेवंत रेड्डी ने?

वायरल वीडियो में रेवंत रेड्डी मुसलमान समुदाय से सीधे अपील करते नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा की है. उन्होंने कहा, “बिना कांग्रेस के मुसलमानों को इंसाफ मिलना मुश्किल है.” रेवंत रेड्डी ने बीआरएस (पूर्व TRS) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में मुसलमानों की अनदेखी हुई थी, जबकि उनकी सरकार ने वक्फ बोर्ड को मजबूत करने, मदरसों के विकास और शिक्षा में आरक्षण जैसे कदम उठाए हैं. हालांकि उनका यह बयान कि “कांग्रेस है तो इज्जत है” अब उनके लिए मुसीबत बन गया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments