| कानपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर में विद्युत विभाग के द्वारा रविवार को कई क्षेत्रों में शटडाउन लेकर बिजली संबंधी कार्य कराए जाएंगे। जिसमें AB केबल डालने और डबल पोल स्ट्रक्चर का कार्य कराया जाएगा। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन इलाकों में इतने घंटे बिजली का शटडाउन लिया जाएगा …
- दबौली उपकेंद्र पर मलवा जिम और गोविंद नगर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
- पालीमार उपकेंद्र पर नौरया खेड़ा 9:30 सुबह से शाम 5:30 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। इसी तरह से इसी उपकेंद्र पर आप्ट्रान और पारले में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
- मीतासराय उपकेंद्र पर H ब्लॉक, डी ब्लॉक, मीता सराय इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा ।
- दादा नगर उपकेंद्र पर 47B 48B और 147 बी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
- इस्पात नगर उपकेंद्र पर पोषक प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत 12 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
- इस्पात नगर उपकेंद्र पर न्यू इस्पात नगर इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
- उद्योग कुंज उपकेंद्र पर दो नंबर ,तीन नंबर रोड और 13,17, 6 रोड पर 12 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
- मस्वानपुर उपकेंद्र पर आनंद नगर रावतपुर शिवनगर मस्वानपुर इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा ।
- महाबलीपुरम उपकेंद्र पर शोभन मकरान में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक यूनाइटेडनगर में 11 बजे से 1 बजे तक और महाबली पुरम में 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
- संजय नगर उपकेंद्र पर मोना नगर, बीमा चौराहा ,संजय नगर इलाके में तीन खंभा मदारपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली का शटडाउन किया जाएगा।
- वाजिदपुर उपकेंद्र पर अल्दाद, दुर्गा मंदिर और दरगाह शरीफ के साथ सिद्धनाथ घाट के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।