Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकिराया न देने पर ऑटो में से महिला को फेंका: बाइक...

किराया न देने पर ऑटो में से महिला को फेंका: बाइक सवारों को मारी टक्कर; भीड़ ने चालक की जमकर की पिटाई – Agra News




आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में शनिवार को महज 10 रुपये किराया न देने पर नशे में धुत ऑटो चालक ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। जब महिलाओं ने ऑटो रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने वाहन तेजी से दौड़ा दिया। इस दौरान उसकी चपेट में दो बाइक सवार भी आ गए, जिससे वे घायल हो गए। पीछा करने पर चालक ने एक महिला को चलते ऑटो से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आगे जाकर ऑटो एक स्थान पर टकरा गया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टेढ़ी बगिया निवासी नूरी बेगम और नरगिस ने बताया कि वह शाम करीब 5 बजे ऑटो से शाहदरा जा रही थीं। ऑटो में बैठने के बाद चालक ने 10 रुपये किराया बताया। जब उन्होंने उतरने की बात कही तो चालक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया तो चालक ने दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वे मामूली रूप से घायल हो गए। विरोध करने पर चालक ने नूरी बेगम को चलते ऑटो से धक्का दे दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर अकरम खान और परवेज खान ने बाइक से पीछा कर चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि चालक नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments