किशनगंज पुलिस को 2021 के चर्चित थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद याकुब को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के लुकुन्दरा गांव से पकड़ा है। याकुब उत्तर दिनाजपुर (प. बंगाल) के पांतापाड़ा, ग्वालपोखर का रहने वा
.
यह मामला 10 अप्रैल 2021 का है। किशनगंज के ढ़ेकसारा चाय बगान में बाइक लूट की सूचना मिली थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार आरोपियों का पीछा करते हुए पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा पहुंचे थे। वहां कुछ लोगों ने ‘डकैत-डकैत’ का शोर मचाते हुए उन्हें घेर लिया। इसके बाद लाठी, फरसा, डंडा और पत्थरों से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी।
पहले 15 आरोपी गिरफ्तार, अब मास्टरमाइंड धराया
एसपी सागर कुमार ने बताया कि इस मामले में किशनगंज थाना में कांड संख्या 167/21 दर्ज की गई थी। पुलिस अब तक 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। मो. याकुब फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर संभव हो सकी। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
एक मिशन की तरह चला था यह मामला
हत्या से पहले मुस्तकीम आलम ने मतीबुल, शाह जमाल और जाकीर के खिलाफ मोटरसाइकिल लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जब अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे, तो हालात बेकाबू हो गए। भीड़ द्वारा की गई क्रूर हिंसा में एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की जान चली गई।
यह मामला उस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी रैली में इस हत्याकांड पर सवाल उठाए थे। स्व. अश्विनी कुमार को शहीद का दर्जा दिया गया और पुलिस ने उनके बलिदान को सम्मानपूर्वक याद किया।