किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र स्थित पाटकोई पंचायत भवन में देन मोहर तय करने के लिए बुलाई गई पंचायत में 2 गुटों के बीच आज हिंसक झड़प हुई। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए।
.
घायलों की पहचान मोहम्मद खैरुद्दीन, मोहम्मद जियाउर रहमान और मोहम्मद एहसान के रूप में हुई है। तीनों पीपल टोला, पटकोई, वार्ड नंबर 3 के निवासी हैं। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना आज दोपहर 3 बजे की है।
सरपंच मुख्तार आलम के खिलाफ जातीय टिप्पणी का आरोप
पीड़ितों का आरोप है कि सरपंच मुख्तार आलम ने उनके खिलाफ जातीय टिप्पणी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरपंच ने पहले से ही सैकड़ों लोगों को बुला रखा था। पीड़ितों ने कहा कि मामले को जानबूझकर उलझाया गया और फिर मारपीट की गई।
पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। दूसरी ओर, सरपंच मुख्तार आलम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

