Monday, July 28, 2025
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में 28 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांस्फर: पुलिस मुख्यालय के निर्देश...

किशनगंज में 28 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांस्फर: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस प्रशासन ने जारी किया आदेश – Kishanganj (Bihar) News



किशनगंज में पुलिस प्रशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से 28 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। यह कदम जिले में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उठाया गया है।

.

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस प्रशासन ने इस तबादले का आदेश जारी किया है। इसके तहत विभिन्न थानों और पुलिस केंद्रों में तैनात अवर निरीक्षकों और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादले की उठ रही थी मांग

यह तबादला बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। किशनगंज में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग उठ रही थी।

इस कदम को कार्यकुशलता, पारदर्शिता और पुलिस की सक्रियता को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि नियमित अंतराल पर तबादले से पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे स्थानीय स्तर पर होने वाली अनियमितताओं पर भी अंकुश लगता है।

लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे थे अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार, तबादले गए पुलिस पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस केंद्रों में तैनात किया गया है। इनमें कई ऐसे अधिकारी शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे। इस तबादले से जिले में अपराध नियंत्रण और जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाने की उम्मीद है। साथ ही जांच प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि तबादले की प्रक्रिया भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगी। इससे पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments