दतिया में शादी के लिए दबाव बनाया, इनकार करने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की मर्ग जांच में सामने आए इन तथ्यों के आधार पर उनाव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा निवासी शिवजी गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने 22 जून 2026 को गोविंदगढ़ गांव में अपने फूफा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार रात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 107 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। एक साल से फूफा के घर रह रही थी किशोरी पुलिस के अनुसार, किशोरी करीब एक साल से गोविंदगढ़ गांव में अपने फूफा के घर रह रही थी। परिजनों ने बताया कि 8 मई 2025 को शिवजी गुर्जर उसे भगाकर ले गया था। इस मामले में समथर थाने में केस दर्ज हुआ था। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और आरोपी को जेल भेजा गया। इसके बाद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। वहां से छुट्टी मिलने पर परिजनों ने उसे गोविंदगढ़ में फूफा के घर भेज दिया था। मोबाइल और कॉल डिटेल से जांच में मिले सुराग परिजनों ने मर्ग जांच के दौरान आरोप लगाया कि किशोरी का पता लगाने के बाद शिवजी गुर्जर ने उसे मोबाइल दिया था। वह उस पर शादी करने का दबाव बनाता था और किशोरी के साथ उसके परिजनों को भी धमकाता था। पुलिस ने किशोरी का मोबाइल जब्त कर साइबर जांच के लिए भेजा। कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में आरोपी के नंबर से किशोरी के फूफा के मोबाइल पर संपर्क किए जाने की जानकारी मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण फांसी से दम घुटना बताया। थाना प्रभारी अंशुल अरोरा ने बताया कि मर्ग जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Source link
किशोरी ने किया सुसाइड,शादी का दबाव बनाने वाले पर केस: भाई को जान से मारने की धमकी देता था आरोपी, जांच में प्रताड़ना के साक्ष्य मिले – datia News
RELATED ARTICLES

