प्रदीप यादव | पडरौना(कुशीनगर), कुशीनगर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे रुके एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
मृतक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी उपेंद्र चौधरी (26) के रूप में हुई है। उपेंद्र अपनी बहन की शादी के लिए रिश्ता तय करने गया था। वह अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मथौली पेट्रोल पंप के पास उसने शौच के लिए बाइक साइड में खड़ी की। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल उपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कप्तानगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

